Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आज का राशिफल यह संकेत देता है कि परिवार, स्वास्थ्य, रिश्ते, व्यापार, नौकरी, करियर, लेन-देन और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी घटनाओं का क्या असर भविष्य में हो सकता है। अतः अपने राशिफल को पढ़ कर विभिन्न राशियों के जातक अपने दैनिक जीवन का समुचित संचालन व संतुलन कर सकते हैं।
मेष राशि
आज का दिन आपको विकास के नए रास्ते दिखाएगा। करियर के मामले में चौतरफा सफलता मिलने वाली है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ है। परिवार की जरूरतों को कुशलतापूर्वक पूरा करेंगे। आर्थिक मामलों में हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी। व्यापार में किसी बड़े गोल पर आपकी नजर है। इस संबंध में किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर काम करें।
वृषभ राशि
आपका अनुकूल समय आज आपके साथ है। आज सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। किसी कानूनी मामले के सुलझने से राहत मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में शिरकत करने का अवसर मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी है तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। उच्च शिक्षा के लिए रास्ते बनेंगे। मिलजुल कर रहने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने काम के प्रति संजीदा रहने की ज़रूरत है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान की ओर से ख़ुश होने वाली खबर मिलेगी। आज किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष से दूर रहें।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए विशेष है। किसी काम में जल्दबाजी न करें। कोई अति महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने के आसार हैं। संतान का परीक्षा परिणाम आ सकता है। परिवार के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। मां के आदेश का पालन करने से न चूकें। पढ़ने वाले बच्चों के मन से बौद्धिक व मानसिक बोझ हल्का होगा।
सिंह राशि
योजनाबद्ध कार्यों को पूरा करने के लिए आज बेहतरीन दिन है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ प्रगाढ़ता दिखेगी। आपके काम की हर तरफ वाहवाही होगी। पत्नी की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। लेन-देन के मामलों में लापरवाही न करें।
कन्या राशि
करियर के लिए बेहतर टाइम है। अपने कार्यों को समय से पूरा होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। फैसला लेने के लिए दृढ़ होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। संतान आपकी आशा के अनुरूप परिणाम देंगी। बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अपने काम के लिए अधिक मेहनत करेंगे।
तुला राशि
आध्यात्म में रूचि बढ़ रही है। परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें। घर बाहर के कामों को यथासमय पूरा करने का प्रयास जारी है। आलस्य आपके बने हुए काम को काफी पीछे कर देगा।
वृश्चिक राशि
बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। अपने घरेलू कामों को यथासमय पूरा कर लिया करें। सुख समृद्धि बढ़ेगी। किसी अनजान व्यक्ति से साझेदारी में काम करने से बचें। व्यापार में विशेषज्ञ से सलाह लें। राजनीतिक व्यक्ति को और ऊंचा ओहदा मिल सकता है। मन में चल रहे संशय को दूर करने का प्रयास करें।
धनु राशि
परोपकारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सबको साथ लेकर चलने में सफल होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कर्जदार व्यक्ति समय रहते ऋण मुक्त होने का प्रयास करें। घर में किसी शुभ कार्य की तैयारी चल रही है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है।
मकर राशि
आज नए घर की खरीदारी हो सकती है। व्यापार में मुनाफा प्राप्त होगा। सरकारी योजनाओं में निवेश करना बेहतर परिणाम देगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वालों को विशेषज्ञ सलाह लेनी चाहिए। संतान पक्ष को आपका सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
क्रिएटिव लोगों के लिए खुशियों से भरा दिन रहेगा। महत्वपूर्ण कामों पर फोकस रखेंगे। वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें। किसी भी काम को बहुत धीरज के साथ अंजाम दे। बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वहां अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि
आज कई कामों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। सोच समझकर व्यय करें। बजट बनाकर काम करना आपके लिए बेहतर साबित होगा। किसी को पैसे उधार देने से बचें।