Aaj Ka Rashifal : शनि, बृहस्पति और चंद्रमा की चाल से ऐसे योग बने हैं जो आपके स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर व व्यवसाय पर हर तरह से प्रभाव डालने वाला है। ग्रह नक्षत्र और पंचांग के आधार पर देखते हैं 12 राशियों का आज का राशिफल...
मेष राशि
आज के दिन आपके लिए आय का स्त्रोत बढ़ेगा। परिवार में किसी की शादी तय होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति हो तो धैर्य से काम लें। अपने जीवनसाथी से मनभावन उपहार मिलने के आसार हैं।
वृषभ राशि
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने कार्य क्षेत्र में धीरज से काम लें। व्यापार में कुछ मंदी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य से काम लें। घरेलू सामान की खरीदारी में धन खर्च होगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। संतान को आपका सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार के साथ सुख शांति से दिन बीतेगा। शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करना आपके लिए शुभ है।
मिथुन राशि
यदि आज आप कहीं पैसे का निवेश करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। किसी की सलाह पर बिना सोचे-समझे अमल न करें। अब अपने भविष्य के लिए बड़ा निवेश करने की सोचें। प्रेम संबंध में कुछ मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों के बीच तालमेल व संयम बरतने की ज़रूरत है।
कर्क राशि
आपके दैनिक काम सुनियोजित व समय पर पूरे होंगे। अपने काम के प्रति सजगता आपके भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। व्यापार करने वाले किसी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। नए प्रपोजल पर काम शुरू करने के आसार हैं। धन संबंधी मामलों में सोच विचार कर ही कोई फैसला लें। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की जरूरत है। रिश्तों को मधुर बनाए रखने के लिए विनम्रता बरतें।
सिंह राशि
आज आपको अपने काम में लाभ ही लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। काम के संदर्भ में आपका दिन व्यस्तता वाला रहेगा। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित होने के आसार हैं। आपसी लेनदेन के मामले को समय पर निपटा लें।
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में काम को लेकर तनाव रहेगा। अपने सहकर्मियों के साथ मेलजोल बनाए रखें। आपके माता-पिता आपकी सफलता से बहुत खुश होंगे। अपनी जरूरतों के हिसाब से खर्च करें। एकेडमिक कार्यों में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अपने भाई बहन या शिक्षक से सहयोग लें। बिना वजह संदेह न करें। परिवार में तालमेल बनाकर रखें।
तुला राशि
आज आपको सावधान रहने की ज़रूरत है। एक साथ कई कामों को लेने से आपकी व्यस्तता बहुत बढ़ जाएगी। बिना सोचे समझे किसी को पैसे न दें। अपने जीवनसाथी से कुछ विवाद हो सकता है। संभवतः पिता पक्ष से कोई पुराना रोग उभरने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। अपनी संतान के करियर के लिए कोई बड़ा निवेश करेंगे।
वृश्चिक राशि
अपना काम सही समय पर पूरा करने से मन संतुष्ट रहेगा व समाज में सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक लाभ के संकेत हैं। परिवार के लिए पैसे खर्च करेंगे। शिक्षकों का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। किसी बुजुर्ग की सेवा करना शुभ फलदायी होगा।
धनु राशि
आज आप अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूरे होने के आसार हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। आपकी पदोन्नति होगी जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में शिरकत बढ़ेगी। आपको उधारी देने वाला अपने पैसे वापस मांग सकता है।
मकर राशि
आज की परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। सही सोच से किया गया काम सफलता दिलाएगा। प्रॉपर्टी का काम करने वालों को लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की ज़रूरत है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। महिलाओं की घर में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी।
कुंभ राशि
बहुत समय से रूका हुआ कोई काम पूरा होगा। आपकी रचनात्मकता में निखार आएगा और आपके लिए सुख समृद्धि के नए रास्ते तैयार होंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगें।
मीन राशि
अपने काम में जल्दी सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ नया करने के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें। आर्थिक मामलों के निपटारे के आसार हैं।
ये भी पढ़ें...Mangala Gauri Vrat 2025: मंगला गौरी व्रत पर करें ये विशेष उपाय, जानें कब और क्या है इसका महत्व