rajasthanone Logo
Aaj Ka Rashifal : आज के दिन यानी इन पांच राशियों की किस्मत खुलेगी। बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन जानें आज का राशिफल

Today Horoscope : शुक्रवार का दिन कई लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दिन 5 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं। इन जातकों को धन लाभ और तरक्की के अवसर मिलने की संभावना है। बाकी राशियों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा। चलिए जानते हैं, शुक्रवार का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा...

मेष राशि 

व्यापार के हिसाब से आपका दिन अच्छा बीतेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने के आसार हैं। जीवनसाथी से बढ़िया तालमेल रहेगा। धन संबंधी मामलों की स्थिति सामान्य बीतेगी। संतान की तरफ से परेशानी बढ़ सकती है।

वृषभ राशि 

आज ऐसी चीज की खरीदारी से बचने की जरूरत है जिसके लिए भविष्य में आपको पछताना पड़े। ये समय अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में फोकस करने का है इसलिए अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। वरना आपको पछताना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में शांति और संयम के साथ काम करने से आपको सफलता मिलेगी। 

मिथुन राशि 

आज यात्रा के दौरान सावधान रहना जरुरी है क्योंकि ऐसा न करने पर किसी कीमती चीज के गुम होने का डर है। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम आज पूरे होंगे। आपसे संबंधित प्रोजेक्ट का कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आपको किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। 

कर्क राशि 

आज आप सामाजिक व व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं। धन प्राप्ति के संकेत दिख रहे हैं। व्यापार या किसी कामकाज के सिलसिले से आज आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो आपके लिए शुभ साबित होगी। 

सिंह राशि 

नौकरी पैसा लोगों को आज के दिन नौकरी में लगने की संभावना है। जहां आप काम कर रहे हैं, वहां आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस समय विरोधी आपको चाहकर भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इस राशि के जातकों को एकेडमिक या कंपटीशन में सफलता मिलने के आसार हैं।

कन्या राशि 

आज आपका दिन शानदार गुजरने वाला है। करियर के लिहाज से आप अपना गोल अचीव करने जा रहे हैं। आप आर्थिक रूप से भी स्वयं को मजबूत बनाएंगे । लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। 

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर होगा। पुराने समय से चली आ रही पैसे की लेन देन वाली समस्या से निजात मिलेगी। व्यापार में बाहर जाने की यात्रा बन कर कैंसिल हो सकती है। आज आपको धन की लाभ होगी और स्वास्थ संबंधी मामलों में सुधार होगा। 

वृश्चिक राशि 

आज आपके सामने संघर्ष की स्थिति आ सकती है। ये संघर्ष करियर के लिए आपकी दिशा तय करेगा। वाहन चलाते समय आपको आज सावधानी बरतने की जरूरत है। पैसों की लेन देन आपको सोच समझकर करना चाहिए वरना आपको किसी बड़े नुकसान को झेलना पड़ सकता है।

धनु राशि 

आज के दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाला है। आर्थिक मामले में आज आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको आज परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी धार्मिक का आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि 

प्रोफेशनल व व्यक्तिगत जीवन में तालमेल रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। करियर में तरक्की मिलने के आसार हैं। कार्यस्थल पर सहकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी वाद विवाद में पड़ने से बचें।

कुंभ राशि 

विरोधियों से सतर्क रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल नहीं है, इसलिए किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। पूरी मेहनत करने के बावजूद थोड़ी परेशानी या नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है। इस समय किसी भी तरह के विवाद से बचें।

मीन राशि 

पैसों की लेनदेन करने से आज के दिन आपको बचना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी काम से जाने की संभावना बन रही है। यात्रा करते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वरना कोई आपकी कीमती चीज गुम हो सकती है। 

यह भी पढ़ें...Gajpateshwar Mandir: बीकानेर का 200 साल पुराना चमत्कारी मंदिर, सूरज की किरणें और बारिश की बूंदे करती हैं महादेव का अभिषेक

 

5379487