Udaipur Parks: उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है। लेकिन महलों और झीलों के अलावा यहां के पार्क भी काफी मशहूर हैं। कुछ ऐसे हरे भरे पार्क झीलों के किनारे बसे हैं जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही पार्क के बारे में।
सहेलियों की बाड़ी
यह शाही उद्यान महाराणा संग्राम सिंह द्वारा मेवाड़ दरबार की शाही महिलाओं के लिए बनवाया गया था। इस उद्यान के अंदर संगमरमर के मंडप, हाथी की मूर्तियां, हरे-भरे कमल के तालाब और फव्वारे लगे हुए हैं। इस उद्यान के अंदर एक छोटा संग्रहालय भी है। इस संग्रहालय में शाही प्राचीन वस्तुएं और पेंटिंग है। यह जगह सिटी पैलेस से लगभग 15 मिनट की दूरी पर स्थित है।
महाराणा प्रताप स्मारक पार्क
पर्ल हिल के ऊपर स्थित यह जगह मेवाड़ के सम्मानित योद्धाओं को एक श्रद्धांजलि है। इस पार्क में महाराणा प्रताप और उनके वफादार घोड़े चेतक की एक कांस्य प्रतिमा है। इसी के साथ यहां पर एक जापानी रॉक गार्डन, मानव निर्मित झरना और हॉल ऑफ हीरो संग्रहालय भी है। यहां का प्रवेश शुल्क मात्र ₹90 है।
गुरु गोविंद सिंह पार्क
फतेहसागर झील के बगल में स्थित गुरु गोविंद सिंह पार्क स्थानीय लोगों का एक पसंदीदा पार्क है। इस पार्क का नाम दसवें सिख गुरु के नाम पर रखा गया है। यहां पर व्यायाम उपकरण भी मौजूद हैं। प्रकृति की खूबसूरती और फिटनेस का मिश्रण प्रदान करता यह पार्क देखने में काफी खूबसूरत है।
नेहरू पार्क
फतेहसागर झील के पास स्थित यह पार्क आगंतुकों को काफी आकर्षित करता है। लेकिन यहां पहुंचने के लिए आपको गुरु गोविंद सिंह पार्क के सामने से नांव लेनी होगी। इस पार्क में पहुंचते ही आपको खूबसूरत बगीचे और हरियाली देखने को मिलेगी। यहां पर वास्को के लिए वोटिंग शुल्क ₹120 और बच्चों के लिए ₹60 है।
राजीव गांधी पार्क
फतेहसागर झील के किनारे पर स्थित यह पार्क काफी खूबसूरत है। इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए एक जगह, फूड कोर्ट और जानवरों की मूर्तियां बनाई हुई है। अगर आप अपने परिवार के साथ इस पार्क में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप निराश नहीं होंगे। भारतीयों के लिए यहां पर ₹10 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹25 का टिकट है।
ये भी पढ़ें:- Second Hawa Mahal Of Rajasthan: यह है राज्य का दूसरा हवा महल, फोटोशूट के लिए है एक दम परफेक्ट लोकेशन