rajasthanone Logo
Javitri Ke Fayde: जायफल की पहली परत से तैयार होती है जावित्री। इसमें विटामिन सी, एंटी- इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट्स, और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। यह स्किन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। ये त्वचा को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं।

Javitri Ke Fayde:आपको भारतीय किचन में ऐसे कई मसाले मिल जाएंगे जो केवल सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। जिसमें से एक मसाला है जावित्री। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जे आपकी स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाता है। आज हम आपको जावित्री से मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं जावित्री के फायदे के बारे में।

आपको बता दें कि जायफल की पहली परत से तैयार होती है जावित्री। इसमें विटामिन सी, एंटी- इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट्स, और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। यह स्किन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। ये त्वचा को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं। जावित्री का पाउडर आपकी स्किन की गंदगी को बाहर निकालता है और ब्लैकहेड्स को खत्म करता है। इसके लिए आप जावित्री के पाउडर में शहद और गुलाब जल मिक्स करके फेस पर लगाएं।

तनाव को करता है दूर
जावित्री सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है। अगर आप आजकल तनाव के चलते काफी परेशान हैं, जिस कारण आपको रातों को नींद भी नहीं आती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले गर्म दूध में 1 चुटकी जावित्री पाउडर का सेवन करेंगे तो आपको नींद भी अच्छी आएगी और काफी रिलेक्स भी फील करेंगे।

हार्मोनल बदलाव को संतुलित करने में मददगार

जावित्री का सेवन महिलाओं के लिए लाभकारी होता है। यह महिलाओं में हो रहे हार्मोनल बदलाव को संतुलित करता है। वहीं ध्यान रखें जरूरत से ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से आपको उल्टी, जी मालिश जैसी समस्या भी हो सकती है।

एंटी एजिंग की समस्या होती है दूर

जावित्री एंटी एजिंग की समस्या को दूर करने में भी बहुत लाभकारी होता है। यह फाइन लाइन्स की परेशानी को भी दूर करता है और स्किन को जवां बनाता है।

5379487