Government Exam 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए अजमेर में तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं, 15 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 6500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए शहर में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर सुरक्षा जांच, पहचान सत्यापन और बैठने की व्यवस्था अंतिम चरण में है। परीक्षा दो पारियों में होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें प्रश्न-पत्र प्रथम (जनरल स्टडीज) की परीक्षा होगी। दूसरी पारी दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसमें प्रश्न-पत्र द्वितीय (सोशल वर्क, - लॉ) लिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न-पत्र में ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं 12 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश-पत्र, 8 नवंबर से मिलेगी परीक्षा जिले की जानकारी अभ्यर्थी 12 नवंबर को आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले 8 नवंबर से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर परीक्षा जिले की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को मूल रंगीन आधार कार्ड और प्रवेश-पत्र पर नवीनतम रंगीन फोटो लाना अनिवार्य होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को दलालों और किसी भी तरह के प्रलोभन से बचने की अपील की है। रिश्वत या प्रलोभन से जुड़ी शिकायत आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 0145-2635212 और 0145-2635255 पर की जा सकती है।









