rajasthanone Logo
Health Tips: बदलते मौसम में खांसी और बलगम से राहत पाने के लिए कुछ असरदान नुस्खे बताने जा रहे हैं। जानें लौंग-तुलसी की देसी ड्रिंक बनाने का तरीका।

Health Tips: मौसम तेजी से बदल रहा है। हल्की बारिश के साथ नवंबर की शुरुआत में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में बदलते मौसम के दौरान शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप एक देसी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं, जो खांसी और बलगम की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

आजमाएं अदरक-तुलसी का घरेलू नुस्खा

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको लौंग, काली मिर्च, तुलसी और अदरक की जरूरत होगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक लौंग, तीन काली मिर्च, पांच तुलसी के पत्ते और एक इंच अदरक का टुकड़ा लें। इन सभी चीजों को एक बर्तन में पानी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद तैयार मिश्रण को छान लें और कुछ देर ठंडा होने दें। आप चाहें तो इसे गुनगुना भी पी सकते हैं। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार इसका सेवन करें।

खांसी और बलगम की समस्या में मददगार हो सकती है ये देसी ड्रिंक

इस हर्बल ड्रिंक को पीने से खांसी और बलगम जैसी परेशानियों में कुछ राहत मिल सकती है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जबकि अदरक और काली मिर्च भी गले की परेशानी में आराम पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह किसी बीमारी का इलाज नहीं है।

5379487