rajasthanone Logo
Fire Brigade Shortage: लक्ष्मणगढ़ के मुख्य बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग गई। इस दौरान व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में दमकल व्यवस्था की कमी पर सवाल उठे हैं।

Fire Brigade Shortage: लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में देर रात को कपड़े के शोरूम की दूसरी मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आग की लपटें देखकर आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आग फैलने की आशंका के चलते व्यापारियों ने अपने शोरूम खाली कराने शुरू कर दिए। बता दें कि दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान सुरक्षित बाहर निकालने के लिए व्यापारी खुद जुट गए। इस दौरान आग पर काबू पाने के लिए भी व्यापारियों ने अपने स्तर पर मशक्कत की। बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग से हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो सका है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस शोरूम में आग लगी, उसके मालिक सचिन कुमार खारवाल, कपिल खारवाल और राजेश खारवाल हैं। तीनों मंडी में आढ़त का कारोबार भी करते हैं। शोरूम में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। आग दूसरी मंजिल पर लगने के कारण आसपास के व्यापारियों को भी नुकसान की आशंका सताने लगी। आग बुझने और पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। गजनी की घटना ने कस्बे में दमकल व्यवस्था की कमी को एक बार फिर उजागर कर दिया। लक्ष्मणगढ़ में अपनी दमकल नहीं होने के कारण आग बुझाने के लिए खेड़ली, अलवर और राजगढ़ से दमकल बुलानी पड़ती है।

व्यापारी एवं पूर्व सरपंच बलराज गुप्ता ने बताया कि कस्बे और आसपास के क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। कस्बे में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। व्यापारियों का कहना है कि घनी आबादी और बड़े व्यापारिक बाजार वाले कस्बे में दमकल की स्थायी व्यवस्था होना जरूरी है। आग लगने पर दूसरे कस्बों से दमकल आने तक काफी समय लग जाता है। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द नगरपालिका में दमकल उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि आगजनी की घटनाओं के दौरान समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

5379487