rajasthanone Logo
Kidnapping Case: अजमेर में पड़ोसी युवक युवती को लेकर फरार हो गया। घर से 6 लाख के सोने-चांदी के गहने भी गायब हैं।

Kidnapping Case: अजमेर के भिनाय थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर उसे अपने साथ ले जाने और घर से करीब 6 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140 (3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि 8 नवंबर की सुबह युवती घर पर नहीं मिली। घर में रखे सोने के टॉप्स, सोने की कंठी, चांदी की कनकती और पायजेब भी गायब मिली, जिनकी कुल कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। आस-पास तलाश करने पर भी युवती को पता नहीं चला। परिजनों को जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी गायब है।

परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि युवती को रात करीब 3:30 बजे कार में बैठाकर गहनों की थैली सहित ले जाया गया। आरोप है कि युवती के परिवार ने युवक के परिजनों से जानकारी ली तो उन्होंने गाली-गलौच की। मामले में 9 नवंबर को भिनाय थाने में लिखित रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5379487