rajasthanone Logo
Uric Acid Control Tips: यूरिक एसिड के मरीजों को डाइट में कुछ बदलाव करना बहुत जरूरी होते हैं। वहीं गेहूं, बाजरा और विटामिन C से भरपूर चीजें काफी फायदेमंद हो सकती हैं।

Uric Acid Control Tips: यूरिक एसिड की समस्या आजकल लोगों में तेजी से देखने को मिल रही है। यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि यूरिक एसिड कम करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

जानें यूरिक एसिड कम करने के उपाय

यूरिक एसिड कम करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। इसके लिए आप दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। आपकी बॉडी जितनी हाइड्रेट रहेगी, उतना ही यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आप अपनी डाइट में लौकी और तोरई जैसी सब्जियों को शामिल करें। इनमें फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आप अपनी डाइट में साबुत अनाज यानी होल ग्रेन को भी शामिल करें। इसके लिए गेहूं, बाजरा, ज्वार और जौ जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए पैकेट वाला आटा खरीदने के बजाय घर पर साबुत गेहूं लाकर चक्की से पिसवाएं। इससे आपको ताजा, बिना मिलावट वाला और फाइबर से भरपूर आटा मिलेगा।

विटामिन सी से भरपूर आंवला भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है। आप इसे जूस, अचार और मुरब्बे के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको आंवला पसंद नहीं है, तो अमरूद और संतरे जैसे फलों का सेवन भी कर सकते हैं। विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें-  Bitter Taste In Mouth: सोकर उठते ही मुंह में आता है खट्टापन, शरीर में दिख सकते हैं इन समस्याओं के संकेत

वहीं, यूरिक एसिड बढ़ने पर कई लोग सबसे पहले दाल खाना बंद कर देते हैं। अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना जाता है कि दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है और गठिया की समस्या हो सकती है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, केवल दाल बंद करने से यूरिक एसिड का स्तर कम नहीं होता है। ऐसा करने से शरीर जरूरी प्रोटीन और फाइबर से वंचित रह सकता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के अपनी डाइट से दाल को पूरी तरह हटाना सही नहीं है। यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है।

5379487