rajasthanone Logo
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायत चुनाव में बड़ा विवाद हो गया है। बैलेट पेपर बाहर ले जाकर ठप्पे लगाने का मामला सामने आया है। वहीं अब 15 नवंबर को पुनर्मतदान होगा।

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने जोधपुर जिले की बिलाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भावी में पंच और सरपंच पद के चुनाव के लिए आगामी 15 नवंबर रविवार को पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अगले दिन, यानी 16 नवंबर को उपसरपंच पद का चुनाव संपन्न करवाया जाएगा। गौरतलब है कि इससे जुड़े मतदान केंद्र पर बैलेट पेपर बाहर ले जाकर ठप्पे मारने का मामला सामने आया था। इसे लेकर जमकर हंगामा अर विवाद हुआ था। बता दें कि इस चुनाव में ये पहला मौका है जब वोटिंग के बाद पुनर्मतदान होने जा रहा है।

कलेक्टर की रिपोर्ट के बाद नए सिरे से मतदान

निर्वाचन अजयोग के सचिव राजेश वर्मा के मुताबिक जोधपुर कलेक्टर की तथ्यात्मक रिपोर्ट पर विचार करने के बाद आयोग ने राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 48ए के तहत सभी मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान का फैसला लिया है।

अमिट स्याही के लिए तय हुए नए नियम

पुनर्मतदान को निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के लिए आयोग ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। इस मतदान में केवल वही मतदाता भाग ले सकेंगे जो मूल मतदान के लिए अधिकृत थे। पहले मतदान के समय मतदाताओं के हाथ की उंगली पर लगाए गए अमिट स्याही के निशान को इस बार नजरअंदाज किया जाएगा। इस नए मतदान के दौरान मतदाताओं के बाएं हाथ की मध्यम उंगली पर अमिट स्याही का निशान लगाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक पंच-सरपंच के चुनाव कुल तीन चरणों में संपन्न हुए हैं। पहले चरण में 3,314 सरपंच पदों, दूसरे चरण में 3,626 सरपंच पदों और तीसरे चरण में 3,667 सरपंच पदों के लिए चुनाव हुए। इस तरह तीनों चरणों को मिलाकर कुल 10,607 सरपंच पदों के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं।

5379487