rajasthanone Logo
Uttarakhand Floods: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाढ़ से ग्रस्त उत्तराखंड की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Uttarakhand Floods: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड को भीषण बाढ़ संकट के समय में सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है। आपको बता दें कि इस राशि को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आपदा प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत कार्यों में सहायता के लिए भेजी गई है। 

संकट में एकजुटता

सहायता राशि को हस्तांतरित करने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ फोन पर बातचीत भी की। भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस कठिन समय में राजस्थान की तरफ से पूर्ण समर्थन और सहयोग रहेगा। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बात पर भी जोर दिया कि राजस्थान उत्तराखंड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए तत्पर भी है। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को करुणा पत्र 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखते हुए हाल ही में आई बाढ़ और हुई दुखद जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बेहद दुखद और चिंताजनक स्थिति है और साथ ही उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति को बहाल होने की प्रार्थना भी की। इसी के साथ उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए शक्ति और धैर्य की भी कामना की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा उठाया गया यह कदम प्राकृतिक आपदाओं के समय मानवीय सहायता और अंतर राज्य एकजुट के प्रति राजस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शा रहा है।

 

यह भी पढ़ें:- Cm Bhajanlal Sharma: गौशालाओं को मिलेगी प्रति गाय 50 रुपये प्रतिदिन सहायता

5379487