rajasthanone Logo
Jaipur Sarafa Market Rate : सोने के भाव में बढ़ोतरी के कारण कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल गए है। हालांकि यह भाव ग्राहकों के लिए जेब पर भारी पड़ने वाला है। जानें आज का ताजा रेट।

Jaipur Sarafa Market Rate : आज जयपुर के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले दो दिनों से दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट हो रही थी। कल चांदी के भाव में बंपर गिरावट देखी गई थी। इसमें 2000 रुपयों की गिरावट हुई थी। लेकिन आज दोनों के भाव में फिर से उछाल आया है। अगर आज आप सोने चांदी के जेवर या फिर निवेश के लिए खरीदारी करना चाहते हैं तो आज जयपुर सर्राफा बाजार का ताजा रेट अवश्य जानें। आईए जानते हैं आज सोने और चांदी के ताजा भाव...

जयपुर में सोना हुआ 1200 रुपए महंगा

बीते दिन बाजार में सोने के भाव में 400 रुपए की गिरावट हुई थी। वहीं आज इसके भाव में फिर से उछाल आया है। शुद्ध सोने के दाम में आज 1200 रुपए की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। जिससे इसका भाव 101800 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जेवराती सोना भी महंगा हुआ है, जिसमें 1100 रुपए की बढ़ोतरी के साथ कीमतें और बढ़ गई है। जिससे इसका भाव 94900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। आज इसके भाव में बढ़ोतरी के कारण कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल गए है। हालांकि यह भाव ग्राहकों के लिए जेब पर भारी पड़ने वाला है। 

दो दिन की गिरावट के बाद चांदी के दाम में उछाल

चांदी के दाम में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। चांदी अभी भी अपने मजबूत स्तर पर कायम है। पिछले दो दिनों से चांदी के भाव में गिरावट हो रही थी। इस सप्ताह में कल चांदी के भाव में सबसे ज्यादा यानी की 2000 की गिरावट हुई थी। वही आज इसके भाव में 600 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब इसके भाव 113600 रुपए प्रति किलो हो गए है।

यह भी पढ़ें...Jaipur Gold Price Today: सावन में चढ़े सोने के भाव, ग्राहकों की जेब हुई ढीली, जानें आज का ताजा भाव

5379487