Khelo India University Games 2025: राजस्थान 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। पहली बार इन खेलों का आयोजन आगामी 8-22 नवंबर 2025 तक जयपुर में किया जाएगा। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार देशभर से 6 से अधिक खिलाड़ी इन गेम्स का हिस्सा बनेंगे। इस बीच राजस्थान के कॉलेजों की खराब स्थिति को लेकर भी राज्य के खिलाड़ियों की भागीदारी पर चिंताएं प्रकट की जा रही हैं, जबकि राजस्थान में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियां जोरशोर की जा रही हैं।
पहली बार करेगा खेलों की मेजबानी
राजस्थान पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। इस आशय की जानकारी केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के द्वारा बुधवार 2 जुलाई को दी गई। उन्होंने कहा कि 8-22 नवंबर 2025 तक राज्य के 2 विश्वविद्यालय राजस्थान विश्वविद्यालय तथा पूर्णिमा विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से राजधानी जयपुर में इन खेलों का आयोजन करेंगे। फरवरी 2020 में शुरू होने के बाद यह इस प्रतियोगिता का 5वां संस्करण होगा। बता दें इस प्रतियोगिता में अंडर-25 स्तर के एथलीट भागीदारी करेंगे, जो तीरंदाजी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हॉकी, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग, रग्बी, रेसलिंग, शूटिंग, साइकिलिंग, चैस, स्क्वैश, वुशु, योगा, मलखंब तथा टेबल टेनिस जैसे कई अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
खेलों को लेकर राजस्थान के कॉलेजों की स्थिति चिंताजनक
राजस्थान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की तैयारियों की मध्य राज्य के कॉलेजों में खेलों की स्थिति काफी चिंताजनक बताई जा रही है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य के लगभग 550 कॉलेजों में से 95 प्रतिशत कॉलेजों में न तो खेल प्रशिक्षक हैं और न ही शारीरिक शिक्षक, जिसकी प्रमुख वजह बजट आवंटन न होने के कारण नई भर्तियों का न होना बताया जा रहा है। वहीं पहले से पदस्थ शारीरिक शिक्षकों के सेवानिवृत्त हो जाने के पश्चात कई पदों को समाप्त भी कर दिया गया था। उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा दी जानकारी के अनुसार सरकारी कॉलेजों में पीटीआई के 555 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 540 पद तो रिक्त पड़े हैं। वहीं शेष कॉलेज बिना प्रशिक्षकों के ही चल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Health Services: जयपुर में बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रामाश्रय वार्डों से मिलेगी निशुल्क और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं