rajasthanone Logo
Jaipur Bandikui Expressway: जयपुर बांदीकुई एक्सप्रेसवे को ट्रायल के लिए खोल दिया गया है। अब जयपुर से दिल्ली तक का सफर मात्र 3 घंटे का रह जाएगा। आईए जानते हैं पूरी जानकारी।

Jaipur-Bandikui Expressway:  नवनिर्मित जयपुर बांदीकुई एक्सप्रेस वे को आज से ट्रायल के लिए के लिए खोल दिया गया है। यह राजमार्ग बुनियादी ढांचे में प्रगति के रूप में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है। जैसे ही छोटी-मोटी खामियां दूर हो जाएगी और टोल शुरू कर दिया जाएगा उसी के साथ यह भी स्थाई उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा। इसे एक्सप्रेसवे जिले के पहले हाईटेक रोड लिंक के रूप में पहचाना जा रहा है। साथ ही यह सीधे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। 

दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत 

इस एक्सप्रेसवे के खुलते ही दैनिक यात्रियों को काफी फायदा होने जा रहा है। खासकर जयपुर, दिल्ली, अलवर, राजगढ़ और बांदीकुई के बीच यात्रा करने वाले लोगों को। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 40000 ड्राइवर रोज इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इस नए एक्सप्रेस वे के खुलने के बाद जयपुर दौसा राजमार्ग पर यातायात में 50% की कमी आ सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जयपुर से दिल्ली तक का सफर भी मात्र 3 घंटे का ही रह जाएगा।

इतने करोड़ के लागत से बना हाईटेक कॉरिडोर 

यह हाईटेक कॉरिडोर लगभग 1360 करोड़ की लागत से बना है। यह बांदीकुई जयपुर लिंक एक्सप्रेसवे 67 किलोमीटर तक फैला है। इन इंजीनियरिंग संरचनाओं में एक रेल ओवर ब्रिज, दो बड़े पुल, 13 छोटे पुल और दो फ्लाईओवर शामिल है। 

टोल संग्रह होना है शुरू 

फिलहाल यात्रियों से कोई भी टोल शुल्क नहीं लिया जा रहा है। दौसा के जिला कलेक्टर के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा स्थानीय प्रशासन को परीक्षण के उद्घाटन के बारे में बता दिया गया है। इसी के साथ एनएचएआई दौसा परियोजना निदेशक भारत सिंह बताते हैं कि सड़क उपयोग के लिए खुली हुई है लेकिन अभी तक टाल नहीं लिया जा रहा है। अगली सूचना तक वाहन टोल मुक्त यात्रा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Jaipur Development Authority: सार्वजनिक उपयोग के लिए संस्थाओं को 98 दिन में मिलेगा जमीन का पट्टा, जेडीए ने जारी किया एसओपी   

 

5379487