rajasthanone Logo
Aaj Ka Rashifal : 10 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोल रही है, तो वहीं कुछ राशियों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर विभिन्न राशियों के जीवन में आने वाले बदलावों का अनुमान लगाया जाता है। इसी क्रम में आइए देखते हैं कि आज 10 जुलाई का दिन किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए मिला जुला रहेगा।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को आज मिलने वाले किसी भी अवसर का लाभ उठाने से चूकना नहीं चाहिए। किसी विषय विशेष पर तनाव संभव है पर समाधान मिल जाएगा। आर्थिक रूप से संतोषजनक दिन रहेगा।

वृषभ राशि 

करियर के लिए नए रास्ते खुलेंगे। पढ़ाई करने वालों को नवीन अवसरों की तलाश में लग जाना चाहिए। मित्रों के साथ बाहर घूमने फिरने वालों का ध्यान कुछ ज़रूरी चीज़ों से हट सकता है।

मिथुन राशि 

सपनों को साकार करने का समय आ गया है। आपके कठिन परिश्रम का फल पदोन्नति व उपहार के रूप में मिलने वाला है। आपका सही समय आपके सामने होगा।

कर्क राशि 

दूसरों को अपने हिसाब से चलाने की आदत छोड़ना बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें पर परेशान नहीं। दूसरों के चक्कर मे खुद को तनाव देने से बचें।

सिंह राशि 

किसी दमदार व्यक्ति से सामना होने की प्रबल संभावना है। उसे ख़ुश करने के प्रयास में आप विफल हो सकते हैं। अतः इसके लिए बिना वजह अपना श्रम व समय न बर्बाद करना श्रेयस्कर होगा।

कन्या राशि 

अपने उद्देश्य के लिए नए विकल्प तलाश करने से न चूकें। घिसी-पिटी सोच से बाहर निकलकर अपने पार्टनर से मिलें। किसी भी तरह के तनाव को अपने ऊपर ना हावी होने दें।

तुला राशि

परिवार के साथ मामूली मतभेद संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के नए अवसर मिलेंगे। अपने पार्टनर के साथ रोमांस करने का मनमाफ़िक मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि

खुद को ऐसे काम में व्यस्त रखें जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाए। ऐसा करने से आप व आप जैसे लोग सकारात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। प्रकृति के फैसले पर भरोसा रखें।

धनु राशि

दिनचर्या से थोड़ा हटकर काम करें, रिलैक्स महसूस करेंगे। व्यापार में हुई हानि की भरपाई करने में अपने आप को समर्थ पाएंगे। किसी निर्धारित प्रोजेक्ट को कुशलता के साथ पूरा करना आपके मान सम्मान को बढ़ाएगा।

मकर राशि

किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यावसायिक रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण दिन साबित होगा। परिवार के आपसी मतभेद का समाधान करने में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

आज अपनी गतिविधियों को संतुलित रखता बेहतर होगा। अपने पार्टनर को जिससे आप प्रेम करते हैं उसे मानसिक रूप से मजबूत बनते हुए ये बताना पड़ सकता है कि भविष्य में दोनों के रास्ते अलग हो सकते हैं।

मीन राशि

आज अपनी दिनचर्या में कुछ फेरबदल कर अपना पसंदीदा कार्य कर लें। आज मन अच्छा रहेगा जो आपके साथ सम्पर्क चाहने वालों को आपके और करीब लाएगा।

ये भी पढ़ें...Sawan 2025 : भोलेनाथ को क्रोधित कर सकते हैं ये रंग, सावन में भूलकर भी न पहनें

5379487