Shahnaz Husain Beauty Tips: कुछ महिलाएं अपनी काली अंडरआर्म्स के चलते काफी परेशानी रहती हैं। ऐसे में उनको कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है और वे मन चाहे कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी दिक्कत से जूझ रहे हैं तो आज हम आपके लिए इस लेख में शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। जिसे अपनाकर आप काली अंडर आर्म्स से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन जादुई टिप्स के बारे में।
टिप्स - 1
इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें 7-8 बूंदे नींबू के रस की डाल दें। इसे मिक्स करके आप 10 मिनट के लिए अपनी अंडर आर्म्स पर लगाएं। तय समय के बाद ठंडे पानी से इसे धो लें।
टिप्स - 2
टी ट्री आयल के इस्तेमाल से बहुत जल्दी काली अंडर आर्म्स से छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए आपको 5 बूंदे टी ट्री ऑयल की 1 कप पानी में मिक्स करनी है। अब इसे आप स्प्रे बोतल में कर लें और हर रोज इसे अंडर आर्म्स पर स्प्रे करें और सूखने दें। इसे आपको साफ नहीं करना है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिख जाएगा।
टिप्स - 3
काली अंडर आर्म्स को गोरा करने में आलू का रस बहुत कारगर होता है। इसके लिए आपको आधा आलू लेना है। फिर इसे आप कद्दूकस कर लें और रस निकाल लें। इसे आप अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- Tanning Home Remedies: टैनिंग खत्म करने के लिए अपनाएं ये गजब के उपाय, काली गर्दन से भी मिलेगा छुटकारा
टिप्स -4
बेकिंग सोडा और गुलाब जल काले अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाने में काफी मदद करते हैं। इसके लिए आप कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच गुलाबजल मिक्स करें और इसे अंडर आर्म्स में लगा लें। फिर इसे हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 3 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।