rajasthanone Logo
Tomatoes For Skin: आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि किन महिलाओं को चेहरे पर टमाटर लगाना चाहिए और किन महिलाओं को टमाटर लगाने से बचना चाहिए।

Tomatoes For Skin: आजकल ज्यादातर महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए सोशल मीडिया पर बताए गए घरेलू नुस्खों को अपनाती हैं। इनमें सबसे ज्यादा टमाटर का इस्तेमाल देखा जाता है। अगर आप भी अपने चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे कि टमाटर का इस्तेमाल किन महिलाओं के लिए सही होता है और किन्हें इससे बचना चाहिए, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आपको बता दें कि ज्यादातर महिलाएं अपने फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए टमाटर का उपयोग करती हैं। ऐसे में यदि आपके चेहरे पर बहुत सारे पिंपल्स हैं, तो आपको टमाटर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस तरह की स्किन वाली महिलाओं को टमाटर से बने फेस पैक से समस्या हो सकती है। वहीं जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है और जिन्हें इचिंग जैसी परेशानी रहती है, उन्हें भी टमाटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bathing Without Soap: अगर आप साबुन से नहाना छोड़ दें तो शरीर पर क्या असर होगा?

अगर आपकी स्किन ड्राई या ऑयली है, तो आप अपनी स्किन पर टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर से स्क्रब या फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं, जो आपके चेहरे के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कि टमाटर का पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

5379487