rajasthanone Logo
Soap DIY: साफ और मुलायन स्किन पाने के लिए घर का बना साबुन इस्तेमाल करें। यह त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता है। वहीं इसे बनाना भी बहुत आसान होता है।

Soap DIY: आजकल मार्केट में बहुत ही केमिकल और कलरफुल साबुन देखने को मिलते हैं, जो की त्वचा के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। इसी वजह से आज के समय में मुंह धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल बहुत ही कम लोग करते हैं। वहीं दिन पर दिन लोग इसका इस्तेमाल न के बराबर करते हैं। वहीं ज्यादातर लोग मुंह धोने के लिएफेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। फेस वॉश में में भी ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो कि हर किसी को सूट नहीं करता है। वहीं कुछ लोग महंगे होने की वजह से भी फेस वॉश का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बिल्कुल नेचुरल चीजों से ही घर पर ही साबुन बनाने का तरीका बताएंगे, जो आपकी त्वचा को साफ करने में भी मदद करेगा। वहीं आपके चेहरे को भी कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा, तो चलिए जानते हैं घर पर साबुन बनाने का तरीका।
इन चीजों की होगी आवश्यकता
इसके लिए आपको एक आलू, एक चम्मच कच्चा दूध, तीन चम्मच चावल, आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल, आधा चम्मच बादाम का तेल, दो विटामिन ई कैप्सूल और 7 ग्राम साबुन बेस की जरूरत पड़ेगी।
ऐसे बनाएं साबुन
- इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले चावल को धोकर कपड़े पर फैलाकर सुखाना है।
- इसके बाद आप आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें और आलू के रस में आप एक चम्मच कच्चा दूध, एलोवेरा जेल, बादाम का तेल, विटामिन सी कैप्सूल डालकर अच्छे तरीके से मिला लें। वहीं आप सूखे हुए चावल को पाउडर बनाकर तैयार मिश्रण में डाल दें।
- इसके बाद आप सभी चीजों को एक बार अच्छे तरीके से मिला लें। फिर आप गैस पर कढ़ाई गर्म होने के लिए रखें।
- इसके बाद इसमें आप पानी डाल दें और फिर इसके अंदर एक भगोना रख दें।

यह भी पढ़ें- Tanning Home Remedies: धूप से झुलसी त्वचा को कहें अलविदा, घर पर बनाएं ये असरदार फेसपैक
- फिर आपको इसमें साबुन का बेस डालकर पिघलाना है।
- अब आपको मीडियम फ्लेम पर 5 मिनट तक इसे पिघलाना है। 
- फिर आप इसमें साबुन के लिए तैयार किए हुए मिक्सर को एक साथ डालकर अच्छी तरीके से मिला लें।
- फिर आप कुछ देर के बाद गैस बंद कर दें।
- अब आप तैयार मिश्रण को एक स्टील की प्लास्टिक या स्टील कटोरी में सेट होने के लिए रख दें।
- उसके बाद आप इसे आप फ्रीजर में एक घंटे के लिए रख दें, ताकि यह साबुन अच्छी तरीके से जम जाए।
- तय समय के बाद आप इसे बाहर निकाल लें।
 आपका साबुन बनकर तैयार है। इसे आप दिन में दो बार लगा सकते हैं। यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाएगा और साथ ही आपकी रंगत को भी सुधारेगा।

5379487