Tanning Home Remedies: गर्मी के मौसम आते हैं लोगों को स्किन की चिंता होने लगती है। तेज धूप, पसीना और धूल मिट्टी से चेहरे की चमक खोने लगती है। वहीं इस मौसम में बाहर निकलते ही टैनिंग होने लगती है। ऐसे में त्वचा पर जलन शुरू हो जाती है। ऐसे में लोग फिर ब्यूटी प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं, जिसके काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। वहीं आपको बता दें कि आप बिना पैसे खर्च किए घर पर ही टैनिंग हटा सकते हैं। इसके लिए आज कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने स्किन को चमकदार बना सकते हैं। आज हम आपको टैनिंग हटाने के बहुत ही असरदार फेसपैक बताने जा रहे हैं, जिसे लगाने के कुछ दिनों बाद ही आपको इसका असर दिखने लगेगा। तो चलिए जानते हैं इस फेसपैक के बारे में।
ऐसे तैयार करें फेसपैक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टमाटर और स्ट्रॉबेरी में ऐसे कई गुण होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ये टैनिंगको कम करने में मददगार होते हैं। वहीं अनार का जूस स्किन को जवां बनाने में मदद करता है और गुलाब जल स्किन को ठंडा रखता है। इसके लिए आपको बेसन, टमाटर की प्यूरी, स्ट्रॉबेरी और गुलाब जल की जरूरत होगी। इस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कांच की कटोरी में बेसन डालें। इसके बाद इसमें आप टमाटर का रस, मैश की हुई स्ट्रॉबेरी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब आप इसमें अनार का जूस डालें और सभी चीजों को अच्छी तरीके से मिला लें। अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुलाब जल डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें।
ऐसे करें इस्तेमाल
ध्यान रखें कि आपको पेस्ट ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला करना है। इसे आप इस तरीके से तैयार करें कि यह आसानी से चेहरे पर लग सके। तैयार पेस्ट को आप चेहरे गर्दन पर लगा लें। 20 मिनट के बाद आप हाथों को गीला करके सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे हटाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसे लगाने से डेड स्किन हटती है और स्किन मुलायम होती है। आप इस पैक को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। इस पैक को लगाने से आपका चेहरा साफ होगा और टैनिंग भी खत्म होगी।










