rajasthanone Logo
Skin Care Tips: आज हम इस लेख में फ्री में पार्लर जैसा ग्लो पाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इस उपाय को अपनाने के बाद स्किन पोर्स टाइट होंगे और चेहरे पर चमक आएगी।

Skin Care Tips: हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी दिखे। इसके लिए कई महिलाएं महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेती है तो कुछ महिलाएं 15 दिन में पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं, लेकिन फिर भी कोई खास नतीजा नहीं मिलता है। ऐसे में आप घरेलू उपायों की मदद से भी चेहरे पर आने वाली फाइन लाइन्स और झुर्रियों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप बर्फ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

इसके लिए आप सबसे पहले सुबह उठते ही एक कटोरे में पानी डालकर फ्रीजर में रख दें। या फिर आप दूसरा तरीका भी अपना सकते हैं। इसके लिए आप एक बड़े कटोरे में पानी लें और उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो उसमें अपना चेहरा डुबोएं और 2- 3 सेकेंड के बाद बाहर निकालें। इसे आप कम से कम 15 से 20 बार दोहराएं। ऐसा करने से स्किन पोर्स तुरंत टाइट हो जाते हैं।

इससे चेहरे की सूजन कम होती है और स्किन फ्रेश दिखती है। 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह उपाय 25 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आप इसे हैवी मेकअप करने से पहले भी कर सकते हैं। ऐसा करने से चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है और मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

5379487