White Clothes Washing Tips : सफेद कपड़े हमेशा से साफ-सुथरे और आकर्षक लुक के लिए पसंद किए जाते हैं। लेकिन इन्हें लंबे समय तक चमकदार बनाए रखना कई बार मुश्किल हो जाता है। बार-बार पहनने, सही तरीके से धुलाई न होने या लंबे समय तक रखने की वजह से सफेद कपड़े धीरे-धीरे पीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में कपड़ों की नई जैसी चमक बनाए रखना चुनौती बन जाता है। हालांकि कुछ आसान घरेलू टिप्स और सही देखभाल के जरिए सफेद कपड़ों को लंबे समय तक साफ, ताजा और चमकदार रखा जा सकता है।
मशीन में डालने से पहले दाग वाली जगह पर करें प्री-ट्रीटमेंट
अगर सफेद कपड़ों पर किसी तरह का दाग लग जाए तो उसे अनदेखा न करें। कपड़े को वॉशिंग मशीन में डालने से पहले दाग वाली जगह पर थोड़ा डिटर्जेंट या स्टेन रिमूवर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे दाग जल्दी निकल जाता है और कपड़ों की सफेदी भी बनी रहती है। सफेद कपड़े को हमेशा धूप में सुखना चाहिए जिससे कि उसकी चमक बनी रहती है।
सफेद कपड़ों की धुलाई में पानी का सही तापमान है जरूरी
सफेद कपड़ा धोने के लिए सबसे बेहतर हल्का गर्म पानी माना जाता है। जिससे गंदगी, पसीना और तेल का दाग आसानी से निकल जाता है। डेलिकेट कपड़ों के लिए ठंडा पानी का इस्तेमाल किया जाता है।
सफेद कपड़े को अलग धोए
अक्सर घरों में देखा जाता है की रंगीन कपड़ों के साथ लोग अक्सर सफेद कपड़ो को धोने के लिए डाल देते हैं। जिससे कि रंगीन कपड़ों का कलर सफेद कपड़े में लग जाता है। इसके अलावा सफेद कपड़ा धीरे-धीरे ग्रे या फिर फीका पड़ने लगता है। इसलिए सफेद कपड़े को अलग धोए।
सफेद कपड़े के लिए चुनाव करें सही डिटर्जेंट का
अगर आप चाहते हैं कि सफेद कपड़ों की चमक बना रहा है और पिला ना पड़े तो। इसके लिए सही डिटर्जेंट का उपयोग करें। अन्यथा बेकिंग सोडा या फिर सिरका डालकर भी कपड़े को धो सकते हैं।
यह भी पढ़े...Home Manicure Pedicure: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही 9 करें आसान मैनीक्योर-पेडीक्योर









