Home Manicure Pedicure: खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े मेकअप की जरूरत नहीं होती है बल्कि हाथ पैरों का साफ होना भी जरूरी होता है। अगर आपके हाथ-पैर साफ हैं तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में महिलाएं अपने हाथ पैरों की सफाई के लिए मैनीक्योर-पेडीक्योर करवाने पार्लर जाती हैं। जिसके लिए उन्हें काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर करने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप इसे घर पर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे करने का तरीका के बारे में।
मैनीक्योर करने का तरीका
मैनीक्योर करने के लिए आप सबसे पहले अपने नाखूनों पर लगी नेल पॉलिश को साफ करें। फिर आप हाथ धो लें। इसके बाद आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा शैंपू और एक चुटकी नमक मिला लें। इस पानी में हाथों को कम से कम 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें और फिर हल्के हाथों से स्क्रब करें। स्क्रब करने के लिए आप चीनी और शहद को मिक्स करके स्क्रब बना सकते हैं। अब आप हैंड क्रीम लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए अच्छे से मसाज करें। ऐसा करने के बाद आपके हाथ काफी ज्यादा साफ दिखेंगे।
यह भी पढ़ें- Home Remedies: पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अपनाएं ब्लैकहेड्स हटाने के ये आसान घरेलू नुस्खे
ऐसे करें पेडीक्योर
आप पेडीक्योर करने के लिए एक टब में गुनगुना पानी लें। इसके बाद इसमें आप थोड़ा सा शैंपू, नमक और कुछ बंदे एंटीसेप्टिक लिक्विड के डालें। सभी को अच्छे से मिक्स करने के बाद आप इस पानी में पैरों को कम से कम 15 मिनट के लिए डुबो कर रखें। ऐसा करने से आपकी थकान कम होगी। इसके साथ ही स्किन मुलायम हो जाएगी। अब आप फुट स्क्रबर से तलवों को अच्छे से साफ करें और फिर नाखून काटें। अब आप पैरों को पानी से धोकर अच्छे से साफ कर लें। लास्ट में आप नारियल तेल लगाकर अच्छे से मसाज करें। आपका मैनीक्योर पेडीक्योर करवाने से नाखून साफ होते हैं। वही स्क्रबिंग करने से डेड स्किन साफ होती है और स्क्रीन का रंग साफ होता है।










