Khirni Fruit : राजस्थान के बीकानेर में गुजरात से आया एक छोटा फल अपनी धीरे-धीरे पहचान बन चुका है। यह फल गुजरात के अहमदाबाद की गलियों से निकाल कर यहां पहुंचा। जिसको अब बीकानेर के लोग पसंद करने लगे हैं। इस खास फल का नाम है खिरनी। खिरनी फल अब ऐवोकाडो, कीवी और ब्लूबेरी को टक्कर दे रहा है। स्वाद में मीठा और सेहत में भरपूर यह फल धीरे-धीरे अब अन्य शहरों में भी अपनी पहचान बनाने लगा है। इन दिनों खिरनी फल की डिमांड काफी ज्यादा है। बीकानेर में यह फल कुछ ही दिन मिल पाता है इससे इसकी डिमांड काफी ज्यादा रहती है। इस फल का हर एक भाग सेहत के लिए लाभदायक है। इसके बीज से निकाले गए तेल में भी औषधीय गुण पाए जाते हैं।
गुजरात से बीकानेर तक पहुंच बनाया खिरनी फल
खिरनी फल गुजरात के अहमदाबाद से राजस्थान के शहर बीकानेर पहुंचा है। यह फल बाजारों में 300 रुपए किलो बिकता है। यह फल दिखने में निंबोली जैसा लगता है। लेकिन स्वाद में निंबोली से बिल्कुल विपरीत होता है। इसका स्वाद मीठा होता है जबकि निंबोली का स्वाद कड़वा होता है।
विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
यह फल स्वाद के साथ-साथ सेहत भी अदा करता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल के बीज से तेल तैयार किया जाता है। इसके लकड़ी का भी अलग ही उपयोग है। ये फल प्रोटीन और फाइबर का भी बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। इसकी सेवन आपको कई तरीके की बीमारी से लड़ने में मदद करेगी।
मंदिरों में लगती इस फल का भोग
इस फल को भगवान के मंदिरों में भी चढ़ाया जाता है। सुबह के समय इस फल की बिक्री बढ़ जाती है। भोग के रूप में इस फल को चढ़ाया जाता है। गर्मी के समय में इसकी बिक्री बहुत बढ़ जाती है। खिरनी को ठंडा पानी और बर्फ में रखकर खाने से स्वाद दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें...Rajasthan Park: यह पार्क अपने अंदर समेटे हुए है पूरे राज्य की झलक, एक ही जगह देखने को मिलेंगी सभी खूबसूरत इमारतें