Facial At Home: भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के बीच स्किन की केयर करना बहुत ही जरूरी हो गया है। ऐसे में महिलाएं अपनी स्किन को बेहतर करने के लिए पार्लर का सहारा लेती हैं। जहां उन्हें घंटों समय बिताना पड़ता है। साथ ही काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन ऐसा करना हर महिला के लिए मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में महिलाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बिना पार्लर जाए किचन में रखी चीजों से फेशियल करने का तरीका बताएंगे। जिसकी मदद से आप पार्लर जैसा निखार पा सकते हैं। इसे हर 15 दिन के गैप में जरूर करें। आपको कुछ ही महीना में फर्क नजर आ जाएगा। आज हम आपको इस लेख में हल्दी फेशियल के करने के स्टेप्स बताएंगे। जिसकी मदद से आप अपने चेहरे पर बेहतरीन ग्लो ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
ऐसे करें फेशियल (Facial At Home)
- इसके लिए आप सबसे पहले आपको चेहरा साफ करना है। जिसके लिए आपको स्किन क्लीन करने की जरूरत होगी। इसके लिए आप हल्दी और शहद को मिक्स करें। इसे करने के लिए आप सबसे पहले कटोरी में दो चुटकी हल्दी, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके। आप चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें ।फिर आप कॉटन की मदद से चेहरे को पोंछ लें।
- इसके बाद आपको स्क्रबिंग करने की जरूरत होगी। इसके बाद आप एक कटोरी में हल्दी, बेसन और नींबू का रस डालकर पेस्ट तैयार करें। तैयार पेस्ट को आप धीरे-धीरे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करता है। वहीं नींबू स्किन पर ब्लीच की तरह काम करता है। इसके बाद आप गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- इसके बाद आपको फेस पैक तैयार करके लगाना है। इसके लिए आप हल्दी, दही, शहद को अच्छे से मिक्स करके फेस पैक तैयार करें। इसे आप चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद इसे आप पानी की मदद से साफ कर लें।
यह भी पढ़ें- Beauty Tips: घर में मौजूद चीजों से पाएं ग्लोइंग स्किन, कम बजट में पाएं पार्लर जैसा ग्लो
- सबसे लास्ट में आपको एक चुटकी हल्दी में ताजी मलाई मिक्स करनी है। इससे अच्छे से फेंटने के बाद चेहरे पर मसाज करें। मसाज करने से आपकी स्किन अंदर से सॉफ्ट बनती है।
- अब आप स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए हल्दी कटोरी में हल्दी, एलोवेरा जेल और शहद मिलाएं।सभी को अच्छे से मिक्स करके स्किन पर लगाएं। यह आपकी स्किन को ठंडक देने का काम करती है। इसके साथ ही स्किन सॉफ्ट होती है।










