rajasthanone Logo
Beauty Tips: आज हम आपके साथ स्किन को चमकदार बनाने के लिए होममेड स्क्रब और फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं।

Beauty Tips: हर महिला चाहती है कि उसकी ग्लोइंग दिखे। इसके लिए वे काफी महंगे महंगे प्रोडक्ट्स का भी सहारा लेती हैं। इसके बावजूद भी कुछ खास नतीजा नहीं निकलता है। वहीं आपको बता दें कि आप घर पर मौजूद चीजों से भी अपनी स्किन को चमकदार बना सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में होममेड फेस मास्क और होममेड फेस स्क्रब के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बना सकती हैं। यह स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही से आप बहुत कम बजट में भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 

ऐसे करें अप्लाई

आइए सबसे पहले बात करते हैं स्क्रब के बारे में। इसके लिए आपको एक कटोरी में एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच कॉफी, एक चम्मच शहद और एक चम्मच कच्चा दूध लेना है। सभी चीजों को अच्छे तरीके से मिक्स करने के बाद इसे आप चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। तय समय के आप गीला हाथ करके हल्के हाथों से स्क्रब करें। ऐसा करने से स्किन की सारी डेड स्किन बाहर निकल जाएगी और आपकी स्किन चमकदार बनेगी।  इसे लगाने से आपकी स्किन मुलायम भी होती है।

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips Hindi: अपनी स्किन को चमकदार और हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, कुछ दिनों में ही दिखेगा फर्क

- चंदन पाउडर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
- कॉफी स्किन को साफ करने के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। यह डेड स्किन को हटाकर स्किन को सॉफ्ट बनाती है। इसके साथ ही इसे लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। 
- शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इसके साथ इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पिगमेंटेशन को भी दूर करने में मदद करता है। वहीं कच्चा दूध में विटामिन्स मौजूद होते हैं जो स्किन की उम्र बढ़ाने का प्रक्रिया को धीरे करता है। साथ ही रिंकल्स की परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

5379487