rajasthanone Logo
Garlic Peeling Tips : किचन में मौजूद कुछ आसान चीजों और सही तरीकों की मदद से ढेर सारा लहसुन मिनटों में आसानी से छीला जा सकता है। ये ट्रिक न सिर्फ समय बचाती हैं, बल्कि मेहनत भी कम कर देती हैं।

Garlic Peeling Tips : घर में चटनी बनाते समय सबसे ज्यादा परेशानी अगर किसी काम में होती है, तो वह है लहसुन छीलना। छोटी-छोटी कलियां, चिपका हुआ छिलका और उंगलियों में जलन ये सब मिलकर काम को झंझट भरा बना देते हैं। लेकिन अब चिंता की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद कुछ आसान चीजों और सही तरीकों की मदद से ढेर सारा लहसुन मिनटों में आसानी से छीला जा सकता है। ये ट्रिक न सिर्फ समय बचाती हैं, बल्कि मेहनत भी कम कर देती हैं।

लहसुन छीलने के लिए प्लेट का उपयोग में लें

लहसुन की कलियों को आसान तरीके से छिलने के लिए लहसुन को हल्का दबाए जिससे कि उसकी कली अलग-अलग हो जाएगी। फिर एक बड़े बर्तन में लहसुन को डाल दे और प्लेट से ढक कर 1 से 2 मिनट तक हिलाएं। इससे लहसुन आसानी से छिल जाएगा। यह ट्रिक सिर्फ सूखे हुए लहसुन पर काम आएगी। 

गर्म पानी की मदद से छिले लहसुन 

अगर आप ढेर सारा लहसुन को छीलना चाहते हैं तो इसके लिए आप गर्म पानी की सहायता ले सकते हैं। गर्म पानी में लहसुन की कलियों के डाल दे और इसे दो से 3 मिनट तक पानी में ही रहने दें या आप चाहे तो इस पानी के साथ दो-तीन मिनट के लिए पका भी सकती है। इसके बाद लहसुन को हाथ में लेकर उसे रगड़े जिससे कि लहसुन आसानी से छिल जाएगा।

माइक्रोवेव से छीलें लहसुन

माइक्रोवेव के भी मदद से आप लहसुन को बढ़िया आसान तरीके से छिल सकते हैं। लहसुन को कुछ देर के लिए माइक्रोवेव के अंदर रख दें जिससे कि लहसुन का छिलका थोड़ा सख्त हो जाएगा और खुद कई जगह से इसके परत भी निकलने लग जाते हैं। माइक्रोवेव से निकलने के बाद इसे हथेली पर रगड़कर आसानी से छिल सकते हैं।

चाकू से दबाते ही झटपट छिल जाएगा लहसुन

उपयुक्त तरीकों के अलावा चाकू के मदद से भी आसानी से लहसुन को छिला जा सकता है। लहसुन की कलियों को निकाल कर अलग कर लें और चाकू की मदद से लहसुन की कलियों को हल्का-हल्का दबाए जिससे कि लहसुन आसानी से छिल जाएगा।

यह भी पढ़ें...Skin Care Tips Hindi: अपनी स्किन को चमकदार और हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, कुछ दिनों में ही दिखेगा फर्क

5379487