Dadi Nani Ke Nuskhe: अक्सर आपने भी अपनी दादी- नानी को कहते हुए सुना होगा कि बासी थूक लगाने से पिंपल्स खत्म हो जाती हैं। वहीं कुछ लोगों ये नुस्खा फायदेमंद भी लगता है तो वहीं कुछ लोगों को ऐसा करने से कोई फायदा नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इस पर एक्सपर्ट का क्या कहना है। तो आइए जानते हैं।
सुबह के थूक में रात के जमा हुआ एंजाइम्स और बैक्टीरिया होते हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक सुबह के थूक में रात के जमा हुआ एंजाइम और बैक्टीरिया होते हैं। जिसमें एक एंजाइम होता है लाइसोजाइम। जो हल्के एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को मारने में मददगार होता है। यही कारण है जो लोग पिंपल्स से राहत पाने के लिए बासी थूक लगाने की सलाह देते हैं। वहीं आपको बता दें कि हर व्यक्ति के लार में बैक्टीरिया का अलग मिक्स होता है। वहीं इस नुस्खे से सेंसिटिव स्किन वालों को बैक्टीरियल इन्फेक्शन, रेडनेस जैसी दिक्कत होने का भी डर रहता है।
यह भी पढ़ें- Fatty Liver Relief Tips: फैटी लिवर की परेशानी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
लार का मुंह के अंदर होना बहुत ही अहम भूमिका रखता है
आपको बता दें हमारे में एक लिक्विड होता है जो लार कहा जाता है। जो कि मुंह में बनी लार ग्रंथियों से बनता है। इसका पीएच मान 6.2 से 7.6 होता है। वहीं औसत पीएच 6.7 होता है। लार का मुंह के अंदर होना बहुत ही अहम भूमिका रखता है। यह खाने को हजम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह दांतों की भी रक्षा करता है। लार के अंदर बफरिंग पावर मौजूद होती है जो मुंह में एसिड लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है।