Dharmendra Favourite Foods: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र की 89 साल की उम्र में निधन हो गया। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। पिछले कुछ दिनों से एक्टर कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते वह अस्पताल में भी कुछ समय तक भर्ती रहे। अभिनेता शुरुआत से ही एक जिंदादिल इंसान के मिसाल रहे हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते थे, इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म इक्कीस भी रिलीज होने को तैयार है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ उन्होंने अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा था। फिजिकल एक्टिविटी करने से लेकर देसी सब्जियों के फैन थे।
अपनी डाइट को लेकर सजग थे धर्मेंद्र
एक्टर धर्मेंद्र की फिटनेस लोगों के लिए प्रेरणा थी। 89 साल की उम्र में भी वह अपने डाइट को लेकर पूरी तरह से सजग थे। उनकी सादगी नहीं उन्हें हमेशा फैंस के साथ जोड़ रखा था। उनके अचानक निधन फिल्मी दुनिया के लोगों के लिए एक अपूर्णिय क्षति है। वह अपने फार्म हाउस और लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। उनका वीडियो या दर्शाता था कि वह किस तरह से अपनी जिंदगी खुलकर जी रहे थे।
फार्म हाउस पर समय बिताते थे धर्मेंद्र
89 साल के धर्मेंद्र का लाइफस्टाइल एकदम सरल था। वह लोनावला में अपने फार्म हाउस पर रहा करते थे। वहां वह फार्मिंग करने से लेकर गाय भैंस भी पाल रखी थीं, जिसका पूरा ख्याल रखा जाता था। ऑर्गेनिक सब्जियों से लेकर फ्रेश फलों तक की खेती उनके फार्म हाउस पर होती है। वह शुरुआत से ही अपने घर का देसी खाना ही खाना पसंद करते हैं।
हमेशा एक्टिव नजर आते थे धर्मेंद्र
उम्र के हिसाब से धर्मेंद्र रोजाना अभ्यास हल्का व्यायाम और फिजियोथेरेपी लिया करते थे। खुद को एक्टिव रखने के लिए उन्होंने कई बेहतरीन तरीके भी निकाल रखे थे। वो आटा चक्की में खुद ही आटा पीसते थे। खुद को एक्टिव बनाए रखने के लिए वह अपना समय भी हमेशा निकाल करते थे। कई बार वह वीडियो में साइकलिंग करते हुए भी नजर आते थे।
यह भी पढ़ें- Luxury Wedding: उदयपुर में नेत्रा मंटेना-वामसी की हाई-प्रोफाइल वेडिंग, जानें कौन हैं ये अरबपति वारिस










