rajasthanone Logo
RPSC Bharti Latest Update: बीते दिन हुए कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की गई। इस साल सरकार द्वारा RAS के लगभग 600 से 750 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

RPSC Bharti Latest Update: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में बीते दिन हुए कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए, जिसकी डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा, मंत्री जोगाराम पटेल और सुमित गोदारा ने जानकारी दी। इसमें विभागों में सेवानिवृत्ति से खाली होने वाले पदों का पहले से आकलन करने, प्रमोशन के लिए अनुभव में दो साल की छूट देने, आरपीएससी में सात की जगह अब 10 सदस्य करने जैसे बड़े फैसले हुए। इसी के साथ प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां निकालने का भी फैसला किया गया है। जिसकी तैयारी जल्द ही की जाएगी।

आयोग में बढ़ी सदस्यों की संख्या

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के कार्य लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके कार्य की अधिकता को देखते हुए इस बैठक में आयोग में 3 नवीन पद सृजित किए जाएंगे। अब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में कुल 10 सदस्य कार्यरत होंगे, जो पहले 7 थे। आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाने से इसकी कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा और चयन प्रक्रिया अधिक प्रभावी व तेज गति से संचालित की जा सकेगी। आयोग के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा को जल्द ही बर्खास्त किया जाएगा। परिवर्तित पदनाम, नवीन पद सेवा नियमों में शामिल किए गए। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक (लेवल-10) का नया पद सृजित होगा।

जल्द आएंगी आरएएस, सब इंस्पेक्टर सहित कई अन्य भर्तियां

बीते दिन हुए कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की। इस साल सरकार द्वारा RAS के लगभग 600 से 750 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इनमें आरएएस के अलावा सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, चिकित्सा शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के कई अहम पदों को भी शामिल किया गया है। 2021 के बाद अब इस साल सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकल सकती है, जिसमें करीब हजार पद होंगे।

प्रमोशन के लिए दो वर्ष की छूट

अब प्रक्रियाधीन भर्ती के दौरान रिक्तियों की संख्या में शत प्रतिशत तक वृद्धि की जा सकेगी। शिक्षकों की करियर एडवांसमेंट स्कीम के लिए रिफ्रेशर कोर्स की छूट 31 दिसम्बर 2024 तक बढ़ाई। एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों से किए गए बीएड को ही अब मान्य किया गया है। पदोन्नति के लिए अनुभव में 2 वर्ष छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...NABARD BMO Recruitment : 70 साल की उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन ! NABARD में निकली शानदार भर्ती

 

5379487