rajasthanone Logo
Railway Recruitment: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। स्टेशन मास्टर भर्ती की न्यूनतम उम्र बढ़ गई है।

Railway Recruitment: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है।  हालांकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष ही रहेगी। यानी अब 18 और 19 साल के युवा नई भर्ती में आयु के आधार पर पात्र नहीं होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड ने भारतीय रेल स्थापना नियमावली के पैरा 122(2)(ii) में संशोधन करते हुए न्यूनतम आयु सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

पहले से निकली भर्तियों के अभ्यर्थियों को राहत

बता दें कि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन भर्तियों के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है, उन पर नया नियम लागू नहीं होगा। ऐसे मामलों का निस्तारण पुरानी आयु सीमा के अनुसार ही किया जाएगा। इससे पहले से आवेदन कर चुके पात्र अभ्यर्थियों की स्थिति प्रभावित नहीं होगी। वहीं, नई व्यवस्था के बाद 18 और 19 वर्ष के अभ्यर्थियों को स्टेशन मास्टर की नई सीधी भर्ती में आयु पात्रता हासिल करने के लिए इंतजार करना होगा।

 वहीं, 20 से 30 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी अन्य निर्धारित शर्तें पूरी करने पर आवेदन के पात्र हो सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे रेलवे की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में आयु गणना की निर्धारित तारीख, शैक्षणिक योग्यता और आयु में छूट से जुड़े नियमों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।

5379487