rajasthanone Logo
RPSC Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द ही युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहा है। आयोग दो प्रमुख विभागों में 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती लाने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है।

RPSC Recruitment 2025:राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। यह भर्तियां विभिन्न विभागों में खाली चल रहे पदों को भरने के उद्देश्य से की जाएंगी। आयोग जल्द ही दो अलग-अलग विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। ये भर्तियां विशेष रूप से पशुपालन विभाग और गृह विभाग में निकाली जाएंगी। आइए आपको बताते हैं इससे संबंधित पूरी जानकारी…

पशुपालन विभाग में 1100 पदों की निकल सकती है भर्ती

आयोग के नए अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू के कार्यकाल में बड़ी भर्तियों के ये पहले विज्ञापन होंगे। आयोग को पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सा अधिकारियों के 1100 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अब आयोग इस भर्ती पर तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही इसके लिए आयोग अधिसूचना जारी करेगा।

6 साल पहले आई थी ये भर्ती

जानकारी के मुताबिक इन पदों के लिए आखिरी बार भर्ती 6 साल पहले वर्ष 2019 में आई थी। 900 पदों की यह भर्ती काफी विवादों और कोर्ट केस के बाद करीब 5 साल में पूरी हो पाई। इसमें अभी भी कुछ मामले कोर्ट में लंबित हैं। ऐसे में आयोग को मिली मंजूरी के बाद आयोग ने संबंधित विभाग को पत्र लिखकर इस भर्ती में जो कमियां हैं उनको दूर करने के लिए लिखा है। आयोग की मंशा है कि पिछली भर्ती की तरह यह भर्ती कोर्ट में नहीं जाए और समय पर पूरी हो जाए। आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अभी तक विभाग से जवाब नहीं मिला है। ऐसे में इसका विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। जैसे ही विभाग से क्वेरी पूरी होकर आएगी, आयोग विज्ञापन जारी करेगा।

गृह विभाग के इन पदों पर निकलेगी भर्ती

इधर गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। अब नई भर्ती में करीब एक हजार पदों की मंजूरी आयोग को मिल चुकी है। इसका भी आयोग द्वारा परीक्षण कराया जा रहा है। पूर्व में 2021 की एसआई भर्ती भी विवादों में रही थी। अभी तक डमी कैंडिडेट और नकल प्रकरणों को लेकर मामले कोर्ट में लंबित हैं।

ये भी पढ़ें...Agniveer Vayu Bharti: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण हुए शुरू, जानिए क्या है आवेदन प्रक्रिया और सिलेक्शन प्रोसेस

 

5379487