Rajasthani Khoba Roti: राजस्थानी खाने की बात आते ही दिमाग में दाल बाटी चूरमा का ख्याल सबसे पहले आता है। हांलाकि यहां आपको कई ऐसे शाही व्यंजन मिल जाएंगे, जो स्वादिष्ट होने के साथ अपने अनोखे रूप के लिए फेमस है। इसमें एक नाम खोबा रोटी का है। खोबा रोटी की बनावट लोगों को अटरेक्ट करती है। आज हम आपको इस लेख में खोबा रोटी के बनाने का तरीका बताएंगे।
खोबा रोटी के बारे में कहा जाता है कि इसका इतिहास 500 साल पुराना है। बताया जाका है कि जब लोग अपने व्यापार के लिए बाहर जाते थे तो रेगिस्तान में ऊंटों से सफर करने में काफी दिन लग जाते थे। ऐसे में अपने साथ ऐसी खाने पीने चीजें ले जाते थे जो ज्यादा दिन तक चले और खराब न हो। ऐसे में वो अपने साथ खोबा रोटी ले जाते थे। क्योंकि यह बिना खराब हुए कई दिन तक चल जाती है। इसे बिना प्लेट में रखकर भी खाया जा सकता है। खोबा रोटी के ऊपर आप चटनी या सब्जी रखकर खा सकते हैं।
खोबा रोटी बाकि रोटियों से होती है अलग
इसे गेंहू का आटा, नमक और देसी घी से तैयार किया जता है। यट रोटी मोटी और चपटी होती है। इसके साथ ही इसका बनाने का पैटर्न बहुत ही अलग होता है। यह बाजरे की रोटी, बेजड़ की रोटी से काफी अलग होती है। इसे अंगूठे की मदद से बनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- Sattu Recipe: नाश्ते में ऐसे बनाकर खाएं सत्तू की टिक्की, गर्मियों के लिए है बेस्ट रेसिपी
ऐसे बनाई जाती है राजस्थानी खोबा रोटी
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले गेंहू के आटे में घी और नमक मिलाकर गूंथ ले।
- इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर मोटी रोटी बेल लें।
- अब इसे गर्म तवे पर डालें और अंगूठे की मदद से ऊपर की तरफ गड्डे बनाएं। इसके बाद इनपर घी डालते हुए सेंक लें। इसे कुरकुरी होने तक सेंक लें।
- इसे सेंकते वक्त ध्यान रखें कि आपकी रोटी कच्ची न रह जाए।
- रोटी तैयार हो जाने के बाद इसे चटनी के साथ सर्व करें।