rajasthanone Logo
Sattu Recipe: आपको कुछ लोग ऐसे भी मिल जाएंगे जो गर्मियों में लू से बचने के लिए सत्तू का रोजाना सेवन करते हैं। सत्तू से कई टेस्टी डिशिज भी तैयार की जा सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको सत्तू की टिक्की बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Sattu Recipe: गर्मियों में लोग ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करते हैं। ये शरीर को ठंडा रखने के साथ हाइड्रेट भी रखती है। वहीं इस मौसम में सत्तू खाना भी बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं आपको कुछ लोग ऐसे भी मिल जाएंगे जो गर्मियों में लू से बचने के लिए सत्तू का रोजाना सेवन करते हैं। सत्तू से कई टेस्टी डिशिज भी तैयार की जा सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको सत्तू की टिक्की बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह काफी टेस्टी बनकर तैयार होती हैं। सत्तू की टिक्की टेस्टी भी होती हैं और शरीर के लिए फायदेमंद भी होती हैं। तो आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
मूंगफली दाना- आधा कटोरी (भुनी हुई)
नींबू का रस- 1 चम्मच
अचार का तेल- 1 चम्मच
काजू
देगी मिर्च- 1/2 चम्मच
अचार का मसाला- स्वादानुसार
तेल- तलने या सेकने के लिए
नमक- स्वादानुसार
सत्तू का आटा-250 ग्राम
उबले आलू- 2 बड़े
हरी मिर्च- 4 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया- (बारीक कटा हुई)बादाम- भुने हुए
चाट मसाला- 1 चम्मच
काली मिर्च- 1/2 चम्मच

यह भी पढ़ें- इस ट्रिक से पहचानें मीठा खरबूजा, जानें इसे फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में सत्तू का आटा डालें और फिर इसमें उबले आलू डालें। फिर दोनों को अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया और प्याज मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें मूंगफली, काजू, बादाम, नमक, काली मिर्च, अचार का मसाला, चाट मसाला और मिर्च डालकर अच्छे से मिश्रण तैयार कर लें।
- तैयार मिश्रण से टिक्की बनाएं और दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
आपकी सत्तू की टिक्की तैयार है। इसे आप सॉस के साथ गर्म गर्म सर्व करें।

5379487