Pomegranate Peel: अनार सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह खाने में तो अच्छा होता ही साथ के यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। जहां कुछ लोग इसे नाश्ते में खाते हैं तो कुछ लोग इसे शाम के वक्त खाते हैं। वहीं लोग अनार के छिलकों को कूड़ा समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन शायद आप यह बात जानकर हैरान होंगे कि अनार के छिलके सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अनार के छिलकों में विटामिन, मिनरल की एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप अनार के छिलकों के चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे आपके शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलेंगे। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि अनार की चाय को कैसे बनाया जाता है। इसके साथ ही अनार की चाय पीने के फायदे भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं चाय बनाने का तरीका और इसे पीने के फायदे।
ऐसे बनाएं अनार के छिलकों के चाय
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में कट लें। उसके बाद आप इसमें दो कप पानी डालकर उबलने दें। इसे आप कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए उबालें। तय समय के बाद आप गैस बंद कर दें और इसे आप एक गिलास में छान लें। आप इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।
यह भी पढ़ें- Home Remedies Ulcers: मुंह के छालों से हमेशा के लिए राहत दिलाएंगे ये देसी नुस्खे
ये मिलेंगे फायदे
- अनार के छिलकों से बनी चाय पीने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसके साथ ही पेट की सूजन, पेट खराब जैसी परेशानियों से राहत मिलती है।
- इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में अनार के छिलकों की चाय पीने से आपकी स्किन बेहतर होती है। इसके सेवन से पिंपल्स से राहत मिलती है और साथ ही कॉलेजन बढ़ता है जिससे स्किन जवां और हेल्दी दिखती है।
- अगर आप वेट कम कम करना चाहते हैं तो आपके लिए अनार की छिलकों से बनी चाय पीना फायदेमंद हो सकता है। यह वेट कम करने में मददगार होती है।