rajasthanone Logo
Morning Sneezing Causes: सुबह उठते ही लगातार छींकें आने के पीछे का कारण एलर्जिक राइनाइटिस हो सकता है। वहीं कुछ सावधानियां बरती जाएं तो परेशानी से राहत पाइ जा सकती है।

Morning Sneezing Causes: अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों को सुबह उठते ही छींके आने लगती हैं और नाक बहने लगती है। देखकर लगता है कि जैसे बहुत तेज जुकाम है। वहीं सोते वक्त ऐसी कोई परेशानी नहीं होती है और यह दिक्कत दोपहर होते होते बिल्कुल नॉर्मल भी हो जाती है। ऐसे में लोग इसे प्रदूषण का असर मानकर इग्नोर कर देते हैं। आपको बता दें कि ऐसा नहीं है बल्कि इसके पीछे एक गंभीर समस्या हो सकती है। यह परेशानी एलर्जिक राइनाइटिस भी हो सकती है। इसे सरल भाषा में बुखार भी कहा जाता है। जिसमें सुबह उठते ही लगातार एक के बाद एक छींक आने लगती है और नाक बंद हो जाती है। वहीं ये समस्या दिन में नॉर्मल हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि एलर्जिक राइनाइटिस क्या होता है।

जानें क्या हैं कारण
आपको बता दें कि नाक से जुड़ी एक एनर्जी कंडीशन है जिसमें व्यक्ति की नाक किसी एलर्जन जैसे धुआं, धूल, पालतू जानवरों के रोएं संपर्क में आते ही सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में नाक में सूजन हो जाती है और इंसान को बार-बार छींक आने लगती है। वहीं कई बार नाक बहना, नाक बंद होना, आंख में पानी आना जैसे परेशानी भी होने लगती है। सुबह-सुबह के समय छींक आने का कारण होता है रात भर की जमा धूल। जब आप सुबह उठते हैं ये नाक के संपर्क में आते हैं तो छींके शुरू हो जाती है। वहीं बिस्तर तकिए और कमरों में जमा एलर्जन नाक और शरीर पर असर डालता है। ऐसे में लगातार छींके आने लगते हैं और नाक बहना या बंद होना शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Viral Fever: मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी खांसी के बढ़े केस, स्वास्थ्य केंद्र में उमड़ रही मरीजों की भीड़

इससे बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ आदतों को बदलना होगा जैसे आप एलर्जन प्रूफ वेडिंग इस्तेमाल करें वहीं बेडरूम की हवा को साफ और नमी रहित रखें सोने से पहले नहाएं और पालतू जानवरों को बेडरूम से दूर रखें। इसके साथ ही बेडिंग को हफ्ते में एक बार गर्म पानी से जरूर धोएं और खिड़कियों को बंद रखें। इन आदतों को अपनाकर आप इस परेशानी से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

5379487