rajasthanone Logo
How To Make Protein Powder At Home: आज हम आपको घर पर ही प्रोटीन पाउडर बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो बनाने में भी बहुत आसान होता है। साथ ही शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

How To Make Protein Powder At Home:आजकल सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हो गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग हेल्दी खानपान की तरफ ध्यान दे रहे हैं। वहीं, आजकल प्रोटीन का काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में लोग प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ लोग इसके महंगे होने के चलते इसका सेवन नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले कई प्रोटीन सप्लीमेंट्स में आर्टिफिशियल फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही चॉकलेट प्रोटीन पाउडर तैयार कर सकते हैं, जो हेल्दी होने के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

ओट्स
बादाम
कद्दू के बीज
भुना चना पाउडर
कोको पाउडर
अलसी के बीज

विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर लें। इसमें सभी चीजें डाल दें। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करके फाइन पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।

जानें प्रोटीन के फायदे

- इस होममेड प्रोटीन पाउडर का एक चम्मच दूध या पानी के साथ सेवन करें। आपको बता दें कि यह प्रोटीन पाउडर मसल्स के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। वहीं, इसके सेवन से मांसपेशियों की रिकवरी बेहतर होती है और शरीर की ताकत भी बढ़ती है।

-प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग की समस्या से भी बचे रहते हैं। अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।

- वहीं, अगर कोई दुबला-पतला व्यक्ति संतुलित डाइट के साथ पर्याप्त प्रोटीन का सेवन करता है, तो इससे वजन बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। इसके अलावा प्रोटीन आपके बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

5379487