rajasthanone Logo
Healthy Tips: दिल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। कुछ आदतों को अपनाकर शरीर को हेल्दी रखा जा सकता है। आइए जानते हैं दिल की हेल्दी रखने के टिप्स।

Healthy Tips: दुनिया भर में तुझे जोड़ी बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां पहले ये हार्ट डिजीज बुजुर्गों में दिखाई देता था। वहीं अब यह बीमारी कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है। इसके पीछे का कारण है खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान। इसके साथ ही आजकल लोगों ने फिजिकल एक्टिविटी बहुत काम कर दी है। जिसका असर दिल के सेहत पर दिखता है। वहीं धूम्रपान, शराब का ज्यादा सेवन करना दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ा सकते हैं। वहीं रिसर्च में पाया गया है कि डायबिटीज और हाई बीपी जैसी समस्याएं भी हार्ड डिजीज का कारण बनते हैं, इसलिए लोगों को जागरूक होने की बहुत जरूरत है। सही वक्त पर ध्यान देकर आप इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आपको किस तरीके से इस खतरनाक बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं। तो चलिए जानते इसके बारे में।

हर उम्र में दिल की देखभाल करना जरूरी
दिल हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है।,जो पूरे शरीर को ब्लड पंप करता है। वहीं ब्लड के माध्यम से ऑक्सीजन और पोषक तत्व हर हिस्से में पहुंचते हैं। अगर दिल सही तरीके से काम न करे तो बाकी अंगों को ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में शरीर में कमजोरी थकान और कई बीमारियां होने लगती है। वहीं हर उम्र में दिल की देखभाल करना जरूरी है। इसके लिए आपको अपने खान-पान को सही करने की जरूरत है। साथ ही हर रोज एक्सरसाइज करके भी आप दिल को हेल्दी रख सकते हैं। 

अपनाएं ये टिप्स
- सबसे पहले आप अपनी डाइट बदलें। आप अपने खान-पान में ताजे फल सब्जियां, नट्स, ड्राई फ्रूट्स और फाइबर युक्त चीजें खाएं। वहीं जंक फूड और ऑयली चीजों से परहेज करें। 
- हर रोज कम से कम आधे घंटे का वॉक जरूर करें। एक्सरसाइज करने से दिल और मांसपेशियां दोनों ही मजबूत होती हैं। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- Maternal Health Risks: प्रेगनेंसी में धोखे से भी न खाएं ये दवाएं, हो सकता है भारी नुकसान
- अगर आप सिगरेट और शराब पीने के आदी हैं तो इन चीजों से परहेज करें क्योंकि यह खून की नसों को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही हार्ट अटैक खतरे को भी बढ़ाते हैं।
- आप ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, शुगर को समय-समय पर जांच करवाते रहें। शुरुआत में ही अगर समस्या को पहचान लिया जाए तो दिल को गंभीर नुकसान होने से बचाया जा सकता है।

5379487