Health Alert: बारिश के मौसम में जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है तो वहीं इस मौसम में बीमार होने का ज्यादा डर रहता है। बारिश के मौसम में लोगों का मन तरह तरह की चीज खाने का मन करता है। ऐसे में लोग बारिश का आनंद लेने के लिए सड़कों पर खाने पीने निकल जाते हैं। आपकी यह आदत आपके लिए मुसीबत भी खड़ी कर सकती है। अक्सर देखते हैं लोग बारिश का मजा लेने के लिए चाय के साथ खाने के लिए बाहर से चाट, समोसे, कचौड़ी जैसी चीजें मंगवाकर खाते हैं। जो कि आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।
आपको बता दें कि बारिश के दिनों में समोसे, कचौड़ी, दही भल्ले, गोलगप्पे और खुली चीजों से सख्त परहेज करना चाहिए। ऐसे में आपको जीबीएस जैसी खतरनाक बीमारी होने का डर रहता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
जीबीए क्या है
यह एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है। जिसमें सूजन आने लगती है। इसके साथ ही पेरीफेरल नर्व डैमेज होने का डर रहता है। इतना ही नहीं बल्कि कार्डियक अरेस्ट और ब्लड क्लॉटिंग होने का भी खतरा रहता है। इस मौसम में धोखे से भी बाहर की खुली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। कमजोर इम्यूनिटी वाले बहुत जल्द इस बीमारी के चपेट में आ जाते हैं।
जानें क्या हैं इसके लक्षण
- सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।
- आंखों से धुंधलापन दिखने लगता है।
- चेहरे पर सूजन आ जाती है।
- धड़कने तेज होने लगती हैं।
- गर्दन घुमाने में तकलीफ होती है।
- हाथ पैर में कपकपाहट होती है।
- पूरे शरीर में दर्द होने लगता है।
यह भी पढ़ें - Health Tips : बरसात का मौसम बढ़ा देता है आंखों के इंफेक्शन का खतरा, अपनाएं ये सावधानियां
इन बातों का रखें ध्यान
इस मौसम में दही भल्ले, गोलगप्पे, समोसे जैसी खुली चीजों का सेवन करने से बचें। बीमारी के लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।