Health Tips : हम लोगों में से ज्यादातर लोग इस बात से वाकिफ हैं कि बरसात के मौसम में आंखों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इस मौसम में अक्सर आंखों में इंफेक्शन हो जाता है। यदि हम कुछ सावधानियां बरतने के साथ ही कुछ आसान टिप्स को फॉलो करें तो इस तरह के इंफेक्शन से अपनी आंखों को बचा सकते हैं।
हाथों को सेनेटाइज करते रहें
क्योंकि बरसात में हवा में नमी होने के कारण बैक्टीरिया बहुत तेजी से फैलने लगते हैं इसी कारण आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा हैंडवॉश से अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहना चाहिए। हैंड वॉश कर अपने हाथों को साफ-सुथरा रखने की कोशिश करें। हवा में नमी की वजह से बैक्टीरिया तेजी से फैलता है।
आंखों पर चश्मा लगाकर बाहर निकलें तथा किसी दूसरे से टॉवल शेयर करने से बचें
मानसून के मौसम में घर से बाहर निकलने के पहले आंखों पर चश्मा लगा लें। ऐसा करने से आपकी आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा कई गुना कम हो जाएगा। साथ ही अपने तौलिए को किसी अन्य के साथ शेयर न करें। जिससे कि आई इन्फेक्शन का खतरा मंडरा सकता है।
आई मेकअप की चीजों को डिसइनफेक्ट करने के बाद यूज करें
यदि आप आंखों का मेकअप करने के शौकीन हैं तो उनसे संबंधित चीजों जैसे ब्रश, आईलाइनर, मस्कारा आदि को डिसइंफेक्टेड करने के बाद यूज करें साथ ही अपनी इन चीजों को किसी अन्य के साथ शेयर करने से बचें।
आंखों पर बार बार हाथ लगाने की आदत से बचें
बारिश के मौसम में अपनी आंखों पर बार हाथ न लगाएं साथ ही आंखों को मसलने से बचें। क्योंकि ये आदतें आई इंफेक्शन के खतरे को कई गुना बढ़ा देती हैं। बार-बार आंखों में हाथ लगाने से खुजली का भी खतरा बढ़ जाता है। हो सके तो आंखों को दिन में एक बार जरूर ठंडे और साफ पानी से धोएं।
ये भी पढ़ें...Health Drinks: रोजाना पिएं ये 3 नेचुरल ड्रिंक, कैंसर के खतरे को करें दूर - हार्वर्ड एक्सपर्ट की सलाह