Jeera Water Side Effects: हर इंसान अपनी सेहत को अच्छा रखना चाहता है। जिसके लिए कई लोग घरेलु नुस्खे अपनाते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए कुछ लोग सुबह उठकर जीरा पानी पीते हैं। वैसे तो जीरा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। वहीं अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए तो यह शरीर को फायदे के बजाए नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम आपको जारी पानी से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।
शरीर में ब्लड लेवल घटने की रहती है संभावना
जीरा पानी का सेवन ज्यादा करने से शरीर में ब्लड लेवल घटने की संभावना रहती है। डायबिटीज के मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। शुगर लेवल कम होने से कमजोरी या थकावट जैसी समस्या होने लगती है।
गर्भवती महिला के लिए होता है खतरनाक
गर्भवती महिला को जीरा पानी के सेवन से बचना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन से हॉर्मोनल बदलाव होने का डर रहता है जोकि खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ ही जीरा के ज्यादा सेवन से गर्भाशय की सिकुड़न बढ़ने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें- Dal Bati: कुकर में बनाएं राजस्थान की मशहूर दाल - बाटी.. उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, जल्दी नोट कर लें रेसिपी
पेट की परेशानी बढ़ने का रहता है डर
जीरा पानी के हर रोज सेवन से उल्टी, दस्त, पेट में जलन जैसी परेशानी भी सकती है। ऐसे में जीरा पानी का हर रोज सेवन करने से बचना चाहिए।
अस्थमा के मरीज को सांस लेने में हो सकती है परेशानी
अस्थमा के मरीज को जीरा पानी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद करना चाहिए। ऐसे में मरीज को एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत या रेशेज जैसी समस्या हो सकती है।