rajasthanone Logo
Rajasthan Tourism: मानसून में अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जयपुर में एक ऐसा गार्डन है, जहां जाने पर आपको स्वर्ग जैसे अनुभव होंगे। आइए जानें इसका नाम क्या है और यहां घूमने के लिए कितने रुपये लगते हैं।

Rajasthan Tourism: जयपुर के आमेर किले के पास मावठा झील के किनारे एक खूबसूरत बाग है। जहां ऐसे मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं, जो स्वर्ग जैसी अनुभूति कराते हैं। इसका नाम केसरी क्यारी बाग है। यह देश-विदेश के पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण के केंद्रों में से एक है। इस ऐतिहासिक मुगल उद्यान का निर्माण करीब 1600 ईस्वी के आसपास हुआ था। यह हरम की महिलाओं के मनोरंजन के लिए बनाया गया था। जो यहां सैर सपाटा करने आती थीं। इस उद्यान में पहले केसर उगाया जाता था। जिसके चलते इसका नाम 'केसरी' रखा गया।

क्या है यहां खास?

केसरी क्यारी बाग अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। मुगल शैली में बनाया गया ये गार्डन मावठा झील के बीच छोटे से द्वीप पर मौजूद है। यहां का वातावरण बेहद शांत है। जो इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है। शाम ढलने के बाद जब यहां लाइट जलती है, तब इसकी सुंदरता देखने लायक होती है। यहां आप हाथी की सवारी का भी आनंद ले पाएंगे।

क्या है घूमने का सही समय?

जयपुर के आमेर किले का केसरी क्यारी बाग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इसकी टाइमिंग अवश्य जान लें। इस खूबसूरत बाग में अगस्त से लेकर मार्च तक जाना सबसे उत्तम रहेगा। आमेर फोर्ट का यह गार्डन सुबह 8 बजे खुलता है। वहीं शाम के 5.30 बजे बंद हो जाता है। अगर आपको हाथी की सवारी करनी है, तो इसके लिए सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पहुंच जाएं।

क्या है टिकट की कीमत?

यह भी पढ़ें- Rajasthan Railway News : 17 साल का इंतजार खत्म, राजस्थान में नई पटरियों से बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड...अब होगी समय की बचत

केसरी क्यारी बाग आमेर किले में मौजूद है। इस किले में प्रवेश करने के लिए भारतीय नागरिकों को 100 रुपये टिकट के शुल्क के रूप में देने होते हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए यह कीमत 500 रुपये है। इसके अलावा रात में हर कोई सौ रुपये में यहां एंट्री ले सकता है।

5379487