Railway Update: जयपुर और उदयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के बंद होने से दोनों शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी पर असर पड़ गया है। पहले इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में करीब 70 से 80 प्रतिशत तक यात्रीभार रहता था, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर मिलता था। लेकिन अब इसके बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जयपुर से उदयपुर जाने वाले यात्रियों को हो रही काफी दिक्कत
आपको बता दें कि सुबह 6:00 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस रवाना होने के बाद जयपुर के लिए अगली डायरेक्ट ट्रेन दोपहर 3:05 बजे है। ऐसे में यात्रियों को लगभग 9 घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। वहीं पहले इंटरसिटी के बाद उदयपुर से वंदे भारत का ऑप्शन था, लेकिन वहीं जयपुर से उदयपुर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलती थी। यह ट्रेन सुबह 8:00 बजे उदयपुर से रवाना होकर दोपहर तक जयपुर पहुंच जाती थी। ऐसे में व्यापारियों स्टूडेंट और जॉब करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलती थी। ऐसे में सुबह उदयपुर से निकलकर जयपुर पहुंच जाते थे। वहीं अपना काम निपटा कर रात को वापस इंटरसिटी से लौट सकते थे।
यह भी पढ़ें-Rajasthan Weather: आने वाले दिनों में मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
रोज चलने वाली कोई ट्रेन नहीं
फिलहाल स्तिथि ऐसी है कि अब जयपुर से उदयपुर के बीच रोजाना चलने वाली डायरेक्ट ट्रेन के रूप में सिर्फ इंटरसिटी एक्सप्रेस ही है। इसके अलावा रोज चलने वाली कोई ट्रेन नहीं है। रोज की ट्रेन में पूरे साल 100% बुकिंह रहती है, ऐसे में कन्फर्म टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में या तो दोपहर 3:05 बजे या फिर रात को 8:30 से 10:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेन से सफर करना पड़ता है। ऐसे में कई यात्री मजबूरी में रोडवेज का या फिर महंगी टिकट सहारा लेते हैं, जिससे समय भी ज्यादा लगता है और खर्चा भी ज्यादा आता है।










