rajasthanone Logo
Heat Stroke Symptoms: प्रदेश में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को हीट स्ट्रोक से ब्रेन हेमरेज जैसे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते हैं। इन जोखिमों से बचने के लिए इन लक्षणों को जानें, ताकि आप समय पर इसका पता लगाकर इलाज करवा सकें।

Heat Stroke Symptoms: देश में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। देश में सबसे ज्यादा गर्मी राजस्थान में है। यहां की स्थिति बहुत गंभीर है। राजस्थान में लगातार हीट स्ट्रोक से लोगों की गंभीर स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं लोगों को लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ रही हैं। बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी पर्याप्त पानी पीने पर भी डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं।

हीट स्ट्रोक से गंभीर समस्याएं

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से इसकी तपन असहनीय हो रही है। इस असहनीय गर्मी के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन हो रहा है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है। 

जिसमें मौसम विभाग ने इस गर्मी को लेकर बताया कि अगर लोग इस गर्मी में बाहर निकलते हैं, तो सिर में तेज दर्द के साथ ही चक्कर आ सकते हैं। इस तेज गर्मी से ब्रेन हेमरेज, पेशाब ना आना जैसी समस्या आ सकती है। इसलिए जितना हो सके कोई जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और छोटे बच्चों को बाहर निकलने न दें।

हीट स्ट्रोक से बढ़ती मरीजों की संख्या

प्रदेश में हीट स्ट्रोक से अस्पतालों में लगातार लोग कई बीमारियों को लेकर आ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या गर्मी से होने वाली बीमारियों की है। इसके साथ ही मार्च से लेकर मई में अब तक प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई स्थितियों में समय पर इलाज नहीं करवाने पर समस्या बढ़ सकती है, जिससे कई लोगों की इस गर्मी के कारण मौत भी हो गई है।

मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण

1.पर्याप्त पानी नहीं पीने से डिहाइड्रेशन से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

2. बाहर निकलते समय बिना सिर ढकने से।

3. क्षमता से ज्यादा शारीरिक गतिविधियां करने से।

4. सुबह लेट खाना खाने से।

5. अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन करने से।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

शरीर का तापमान बढ़ना, बैचेनी होना, अकेला महसूस करना, मन नहीं लगना, सोने पर भी थका महसूस करना, त्वचा के रंग में बदलाव, दिल की धड़कन बढ़ना। इन लक्षणों का पता चलते ही तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल जाएं और अपना इलाज कराएं।

इसे भी पढ़े:- periods में दर्द से रहती हैं बेहाल तो बस 7 दिन पहले से पीना शुरू करें यह पानी, हमेशा के लिए परेशानी से मिलेगा निजात

5379487