Benefits of Chaupatiya: आयुर्वेद में कई ऐसे हरे पत्तेदार पौधों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें रोजमर्रा के आहार में शामिल करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इन्हीं में से एक है चौपतिया, जिसे पारंपरिक रूप से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक माना जाता है। ग्रामीण इलाकों में इसका साग खासतौर पर पेट संबंधी दिक्कतों, जैसे कब्ज और गैस, में राहत के लिए उपयोग किया जाता रहा है।
कब्ज की समस्या का रामबाण इलाज है चौपतिया
चौपतिया कई सारे समस्याओं का समाधान है। अगर कोई कब्ज की समस्या से परेशान है तो उसके लिए यह बेहद लाभकारी होता है। चौपतिया का साग पेट की समस्याओं को दूर करता है और पाचन क्रिया को बेहतर करता है। जिन लोगों को मूत्र की समस्याओं उनके लिए भी यह रामबाण इलाज है। इसके पत्तों का पेस्ट बनाकर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।
पोषण से भरपूर है चौपतिया
चौपतिया पोषण के लिहाज से भी सुपरफूड से कम नहीं है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, सी और के के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यही कारण है कि चौपतिया की साग बेहद हेल्दी होती है। इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक होता है। यह तनाव के साथ-साथ अनिद्रा को भी खत्म करता है।
कैसे उगाए चौपतिया
चौपतिया की खास बात यह है कि इसे लगाने में बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती बल्कि इसे बहुत आसानी से कहीं भी उगाया जा सकता है। इसे आप अपने घर के आंगन में या घर की बालकनी में उगा सकते हैं। यही नहीं इसे गमले में भी उगाया जा सकता है। किसान बताते हैं कि इसमें हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। चौपतिया के साग को चावल के साथ या दाल चावल दोनों के साथ खाया जा सकता है। सेहत की लिहाज से चौपतिया का पौधे कई घातक बीमारियों के लिए असरदार साबित होता है।
यह भी पढ़ें...Benefits of Makoy: आंखों से लेकर मुंह के छालों तक, इस औषधीय पौधे के फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान









