rajasthanone Logo
Semal Tree Benefits : सेमल को औषधीय गुणों का खान माना जाता है। इसके फल, छाल, बीज, जड़, फूल, लकड़ी और कांटे को दवा के रूप में उपयोग किए जाते है।

Semal Tree Benefits : सेमल का पेड़ औषधीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार यह पेड़ केवल अपने आकर्षक लाल फूलों के लिए ही नहीं, बल्कि उपचारात्मक गुणों के कारण भी प्रसिद्ध है। इसकी छाल, बीज, जड़ और यहां तक कि कांटे भी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं में उपयोगी माने जाते हैं। पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में सेमल को शरीर की कई आंतरिक और बाहरी तकलीफों में सहायक बताया गया है। 

सेमल का हर हिस्सा क्यों माना जाता है गुणकारी

सेमल को औषधीय गुणों का खान माना जाता है। इसके फल, छाल, बीज, जड़, फूल, लकड़ी और कांटे को दवा के रूप में उपयोग किए जाते है। इसके सही उपयोग से शरीर के कई बीमारियों को राहत मिलती है। 

पेट के मरोड़ से मिलती है राहत

पेट में मरोड़ और डिसेंट्री जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। अगर इसके छाल को लेप बनाकर लगाया जाए तो जलन, दर्द और सूजन में राहत मिलता है। त्वचा के रोगों से छुटकारा मिलता है।

काटो से मिलेगा चेहरे पर निखार 

सेमल के कांटों को दूध में मिलाकर पत्थर पर घिसकर पेस्ट बनाकर लगाया जाए तो कील मुंहासे, दाग-धब्बे और झाइयों में फायदा मिलता है। इससे त्वचा के रंग साफ होते है। फूलों का घी के साथ हलवा बनाकर सेवन करने से महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं में राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें...Health Tips : दही और छाछ में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, जानिए दोनों के फायदे और सही चुनाव

5379487