rajasthanone Logo
Benefits of Makoy: मकोय में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमणों से बचाने में सहायक हो सकते हैं।

Benefits of Makoy: देश के कई हिस्सों में खेतों की मेड़ों, बगीचों और खाली पड़ी जमीन पर एक छोटा सा पौधा आसानी से दिखाई देता है, जिसे मकोय के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर लोग इसे साधारण झाड़ी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है।

मकोय में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमणों से बचाने में सहायक हो सकते हैं। यह पौधा आंखों की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

मुंह के छाले होते हैं ठीक

मकोय के फल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को हानिकारक तत्वों से बचाते हैं। इसके अलावा, शरीर से सूजन को कम करने और प्राकृतिक उपचार प्रणाली को भी बढ़ावा देता है। गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों। के मुंह में छाले जैसी समस्याएं हो जाती है। अगर उन दिनों में मकोय की पत्तियां का सेवन तुरंत राहत प्रदान करता है। जो लोग कम उम्र में अपने सफेद बालों से परेशान है उनके लिए भी मकोय फायदेमंद है। अगर इसके बीज को सरसों के तेल में गर्म करके बालों में लगाया जाए तो धीरे धीरे सफेद बाल काले होने लगते हैं। 

आंखों की रोशनी के लिए असरदार

मकोय में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। मकोय से आंखों संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके सेवन से न सिर्फ मोतियाबिंद जैसे समस्याएं खत्म होती है बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। जो लोग पीलिया से परेशान हैं उनके लिए भी यह रामबाण इलाज है। आयुर्वेद से जुड़े लोगों का मानना है कि मकोय की पत्तियों का काढ़ा बनाकर रोज खाली पेट पीने से पीलिया से राहत पाया जा सकता है। यही नहीं इसके सेवन से कफ और पित्त की समस्या भी खत्म होती है।

यह भी पढ़ें...Curry Patta Health Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है करी पत्ता, जानिए इसके फायद

5379487