rajasthanone Logo
Curry Patta Health Benefits: करी पत्ते में मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को भीतर से पोषण देते हैं। पाचन सुधारने से लेकर ब्लड शुगर नियंत्रित रखने और संतुलित सेवन कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है।

Curry Patta Health Benefits: भारतीय रसोई में तड़के की खुशबू बढ़ाने वाला करी पत्ता सेहत के लिहाज से भी बेहद अहम माना जाता है। अक्सर इसे स्वाद तक सीमित समझा जाता है, लेकिन आयुर्वेद में इसे कई रोगों से बचाव करने वाला प्राकृतिक तत्व बताया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार करी पत्ते में मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को भीतर से पोषण देते हैं। पाचन सुधारने से लेकर ब्लड शुगर नियंत्रित रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने तक, इसका नियमित और संतुलित सेवन कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है।

औषधीय गुणों से भरपूर है करी पत्ता

भारतीय रसोई में कड़ी पत्ता होना एक आम सी बात है लोग अक्सर इस तड़के में इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि यह औषधि गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। यानी इसके नियमित उपयोग करके हम शरीर को कई रोगों से दूर रख सकते हैं।

पेट की समस्याओं को दूर करता है करी पत्ता

रोग प्रतिरोधक क्षमता के अलावा यह पेट की समस्याओं को भी दूर कर देता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स होता है जो कि गैस, अपच और कब्ज जैसी बीमारियों से हमारा बचाव करता है। खाली पेट करी पत्ता को चबाने से पेट साफ रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।

हार्ट और बालों के लिए फायदेमंद है करी पत्ता 

करी पत्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। करी पत्ते में प्रोटीन और बीटा कैरोटीन होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। कहते हैं की करी पत्ता को खाने से वजन भी काम होता है। करी पत्ता में विटामिन ए, बी, सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे बदलते मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी और कमजोरी से बचाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें...Hair Care Tips : कम उम्र में सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं आंवला, जड़ों से मिलेगी मजबूती

5379487