Health News : फरवरी खत्म होने वाली है और मौसम भी धीरे-धीरे बदल रहा है। ऐसे समय में कई लोगों को शरीर में सूजन, सर्दी-खांसी या कमजोरी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। अगर आप खाने में थोड़ी सावधानी बरत लें तो इन परेशानियों से बचा जा सकता है। इस समय की ताजी और मौसमी सब्जियां शरीर को ताकत देती हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती हैं। इसलिए फरवरी की विदाई से पहले अपनी थाली में ऐसी 5 फायदेमंद सब्जियां जरूर शामिल करें, जो शरीर की सूजन कम करने और आपको स्वस्थ रखने में मदद करें।
पत्तागोभी और ब्रोकली
पत्तागोभी, फूलगोभी और ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें विटामिन c और विटामिन k पाया जाता है। फाइबर में इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें सल्फर यौगिक पाया जाता है जो स्ट्रेस कम करने और सूजन कम करता है।
पालक और बथुआ
सर्दियों के मौसम में खूब सेवन किया जाता है। आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से बचाता है।
चुकंदर
चुकंदर को हमेशा से लोग खून बढ़ाने के लिए उपयोग करते आए हैं। इसमें बीटालेन पिगमेंट पाया जाता है जो शरीर में सूजन को काम करता है और दिल के सेहत को भी बेहतर रखने का काम करता है।
गाजर
गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। जो शरीर में जाते हैं विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है और सूजन को कम करता है।
ताजी मटर
इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है।
यह भी पढ़ें...Semal Tree Benefits : आयुर्वेद में सेमल का कमाल, छाल से कांटे तक सब हैं फायदेमंद










