Govt Scheme: भारत सरकार की ओर से किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की मदद से लोगों को आर्थिक सहायता देने का कार्य किया जाता है। इनमें से सबसे अहम योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसकी शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इसके तहत देश के किसानों को आर्थिक मदद देने का कार्य किया जाता है।
साल में तीन बार मिलती है योजना की किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के हर पात्र किसान को पूरे साल 6 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन बार किश्तों के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। छोटे किसान इन पैसों से बीज, खाद, कीटनाशक व अन्य सामग्री खरीद सकते हैं।
कब आएगी 20वीं किस्त?
बता दें कि सरकार द्वारा अब तक 19 किस्त दी जा चुकी हैं। आखिरी बार फरवरी में किसानों को 19वीं किस्त भेजी गई थी। इसके बाद अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। जानकारी के अनुसार पहले जून के माह में यह राशि किसानों के खाते में भेजी जानी थी, लेकिन अब इसे जुलाई के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। फिलहाल केंद्र की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan Fencing Yojana: :अब नहीं बर्बाद होगी फसल! नीलगायों से बचाव के लिए किसानों को मिलेगा सरकारी अनुदान
किस्त से पहले करवा लें यह जरूरी काम
बता दें कि जिन किसानों ने ई-केवाईसी और भू-अधिकार सत्यापन नहीं कराया है उन्हें यह राशि नहीं मिलेगी। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना यह कार्य पूरा करा लें। साथ ही जिन किसानों ने आवेदन के लिए गलत जानकारी दर्ज कराई है, वे भी इस किस्त का लाभ नहीं उठा सकते हैं। यदि आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें।
राजस्थान के इतने किसानों को मिलेगा योजना का लाभ
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के 76 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक किसानों के खातों में 1400 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है।